होंडा का भारतीय बाजार मे सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर एक्टिवा को खूब पंसद किया जाता है। यह स्कूटर सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर की सूची में शामिल है। अब होंडा ने एक्टिवा 2025 का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसमें पिछले एक्टिवा स्कूटर के मामले में कई नए फीचर दिए गए है। एक्टिवा 110 स्कूटर को तीन वेरिएंट और 6 कलर विकल्प के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने एक्टिवा स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 80,950 रखी है।
स्कूटर एक्टिवा 2025 में फीचर
एक्टिवा स्कूटर के नए वर्जन में 4.2 इंच की डिजिटल डिस्पले दी गई है और इसमे Bluetooth कनेक्टिविटी भी दी गई है। इस डिजिटल डिस्पले के माध्यम से चालक को नेविगेशन, नोटिफिकेशन और अन्य जानकारी प्राप्त हो सकती है। होंडा कंपनी ने स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए स्कूटर में C TYPE का चार्जिंग पोर्ट भी दिया है।
स्कूटर एक्टिवा 2025 का परफोर्मेंस
एक्टिवा स्कूटर को तीन STD, DLX और H-SMART वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। DLX वेरिएंट में Alloy Wheel का विकल्प मिलता है और H-SMART वेरिएंट में कई स्मार्ट फीचर मिलते है। एक्टिवा 2025 स्कूटर में 109cc का इंजन दिया गया है जो 7.8bhp की पावर और 9.05NM का टॉर्क जनरेट करता है। एक्टिवा स्कूटर 6 आकर्षक कलर विकल्प और 80,950 रूपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




