लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दी जाएगी धनराशि
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा सरकार अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है
उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को लागू करने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है
हरियाणा में अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वादा किया था कि
अगर पार्टी सत्ता में लौटी तो ‘लाडो लक्ष्मी योजना के तहत सभी महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी
भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में लौटी है
मुख्यमंत्री सैनी से जब इस योजना को लागू करने की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि
सरकार को सत्ता में आए तीन महीने हो चुके हैं। हमने इसकी (योजना की) पूरी रूपरेखा बना ली है
बजट सत्र आने वाला है और हम इस योजना के लिए बजट प्रावधान करेंगे


Download Android App
Download iOS App




