Amazon Great Indian Festival: सेल जल्द ही शुरू होने वाली है। इस सेल की डेट का ऐलान हो गया है, जो 27 सितंबर से शुरू होगी। सेल में मिलने वाले कई ऑफर की जानकारी सामने आ गई है।
Amazon की सबसे बड़ी सेल
फेस्टिल का सीजन शुरू होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी अमेज़न अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के साथ तैयार है। ई-कॉमर्स कंपनी ने इसका टीज़र काफी दिन पहले ही पेश कर दिया था और अब खुलासा हो गया है कि इसकी शुरुआत 27 सितंबर को होगी। एक दिन पहले यानी कि 26 सितंबर से इसे Amazon प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
फ्रिज और TV पर तगड़ा डिस्काउंट
सेल के लिए माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है, और यहां से देखा जा सकता है कि यहां से किन ऑफर्स का फायदा पाया जा सकेगा। सेल में मोबाइल और एसेसरीज़ को 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा मोबाइल एसेसरीज़ को 89 रुपये की शुरुआती कीमत पर घर लाया जा सकता है।
सेल में होम, किचन और आउटडोर के सामान को 49 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यहां से किचनवेयर और अप्लायंस को 79 रुपये की शुरुआती कीमत, होम डेकोर के आइटम, स्पोर्ट्स, फिटनेस, टूल्स को भी 79 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
199 रुपये में होगी शॉपिंग
सेल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और एसेसरीज़ को 199 रुपये की शुरुआती कीमत पर घर लाया जा सकता है। यहां से 699 रुपये की शुरुआती कीमत पर हेडफोन, 799 रुपये की शुरुआती कीमत पर स्मार्टवॉच, 199 रुपये की शुरुआती कीमत पर PC एसेसरीज़ को खरीदा जा सकता है। ऑफिस के स्टेशनरी आइटम को ग्राहक 70% तक की छूट पर खरीद सकते हैं।
सेल में होम अप्लायंस को 4,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर घर लाया जा सकता है। यहां से वाशिंग मशीन को 60% तक की छूट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा प्रीमियम फ्रिज को एक्सचेंज ऑफर के तहत 15,000 रुपये के डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है।
TV पर भी डिस्काउंट
अमेज़न की फेस्टिवल सेल में टीवी को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर घर लाया जा सकता है। यहां से स्मार्ट टीवी को 65% तक के डिस्काउंट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत यहां से खरीदारी करने पर 5,500 रुपये तक की छूट मिल जाएगी।


Download Android App
Download iOS App






