Maruti और Tata को पछाड़ Hyundai CRETA बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Car

Summary :

Hyundai CRETA की 18 हजार यूनिट्स मार्च 2025 में बिकीं

मारुति और टाटा को पछाड़ते हुए हुंडई की CRETA मार्च 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV कार बन गई है। कंपनी ने मार्च 2025 में 18 हजार यूनिट्स बेचीं। वर्ष 2024-25 में कुल 1,94,871 यूनिट्स की बिक्री के साथ CRETA तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।

देश में सबसे किफायती कीमत में बिकने वाली मारुती की wagon r, alto और ब्रेजा कार सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की सूची में शामिल रहती थी। मारुती के बाद tata की पंच ने मारुती कार की बादशाहत छीन ली थी और सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की सूची में पहला स्थान काबिज किया था लेकिन अब हुंडई की दमदार SUV CRETA मार्च 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन चुकी है। कंपनी ने दावा करते हुए बताया कि मार्च 2025 में लगभग 18 हजार CRETA कार की यूनिट्स सेल हुई है। बता दें कि सिर्फ मार्च में ही नहीं ब्लकि वर्ष 2024-25 में क्रेटा की 1,94,871 यूनिट्स सेल हुई थी, इसी के चलते CRETA तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की सूची में शामिल हो गई है।

सबसे ज्यादा बिका सनरुफ मॉडल

क्रेटा कार में  कंपनी ने कई वेरिएंट भारतीय बाजार में उतार रखे है लेकिन सबसे ज्यादा क्रेटा का सनरुफ से लैस मॉडल सेल हुआ है। बता दें कि क्रेटा के सनरुफ वेरिएंट की कुल बिक्री लगभग 69 प्रतिशत रही है। वहीं टॉप मॉडल की बिक्री लगभग 24 प्रतिशत रही है। EV वर्जन की बात करें तो इस वेरिएंट में भी 71 प्रतिशत की बिक्री हुई है।

8 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की 6 कार, 62 हजार तक बढ़ेगी कीमत

दमदार SUV CRETA के दमदार फीचर

SUV सेगमेंट में CRETA कार ने भारतीय बाजार में अपना दबदबा कायम रखा है। फीचर की बात करें तो सनरुफ, ADAS, इंफोटेनमेंट के लिए 10.25 इंच का टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट, क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, पावर विंडो और सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग दिए गए है। इंजन की बात करें तो 1.5 लीटर का ट्रर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है।

SUV CRETA की कीमत

क्रेटा के अलग अलग वेरिएंट की अलग अलग कीमत रखी गई है। शुरूआती एक्स शोरूम कीमत की  बात करें तो यह 11.11 लाख रुपये से शुरू होती है और अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 20.50 लाख रुपये तक रखी गई है। वहीं CRETA EV वर्जन की बात करें तो एक्स शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 24.38 लाख रुपये तक रखी गई है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।