हुंडई ने पहली हाईड्रोजन से चलने वाली कार हुंडई NEXO को सियोल मोबिलिटी शो में पेश किया है।
इंटिरियर में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 14 स्पीकर, वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, Ambient Light, NFS तकनीक और ट्वीन डेक कंसोल भी दिया गया है।
सेफ्टी की बात करें तो 9 एयर बैग, ADAS-2, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, LANE कीपिंग असिस्ट जैसे दमदार फीचर दिए गए है।
NEXO कार में दमदार फीचर के साथ ही दमदार बैटरी भी दी गई है।
बता दें कि इस कार में 2.64 kWh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी हाइड्रोजन फ्यूल से ही चार्ज होगी।
201 hp पावर का इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई है जिससे कार लगभग 8 सेंकड में 100KM प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
बता दें कि इस कार में 6.69 किलोग्राम का टैंक दिया गया है।
कंपनी का दावा है कि यह टैंक भरने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है और कार 700KM की रेंज देने में सक्षम है।


Download Android App
Download iOS App












