Mahindra ने लॉन्च किया XUV700 का Ebony Limited Edition, जानिए कीमत और फीचर्स

Summary :

Ebony Limited Edition में दिए 18 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स

महिंद्रा ने XUV700 का एबोनी लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है, जिसमें डुअल ब्लैक-एंड-सिल्वर फिनीशिंग, ब्लैक ग्रिल, ब्लैक-आउट ORVM और 18 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स शामिल हैं। इंटीरियर में प्रीमियम ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री, सिल्वर एक्सेंट और डार्क-क्रोम एयर वेंट्स दिए गए हैं। पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध इस एडिशन की कीमत 19.64 लाख रुपये से शुरू होती है।

वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भारतीय बाजार में कई शानदार और नए फीचर से लैस गाड़ियां उतार रखी है। अब कंपनी ने बाजार में लोकप्रिय SUV XUV700 का प्रीमियम और आकर्षक नया वेरिएंट एबोनी लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन में डुअल ब्लैक-एंड-सिल्वर फिनिशिंग टच दिया गया है। साथ ही एबोनी एडिशन में सिल्वर स्किड प्लेट्स के साथ एक स्लीक स्टील्थ ब्लैक एक्सटीरियर दिया गया है।

SUV XUV700 का एबोनी लिमिटेड एडिशन के फीचर

एबोनी लिमिटेड एडिशन में ब्लैक ग्रिल और ब्लैक-आउट ORVM गाड़ी के लुक को शानदार बनाते है। वहीं 18 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स से गाड़ी का लुक सड़क पर अलग पहचान बनाता है। इंटीरियर की बात करें तो प्रीमियम ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ब्लैक-आउट ट्रिम्स, सेंटर कंसोल और डोर पैनल पर सिल्वर एक्सेंट दिया गया हैं। कंट्रास्टिंग लाइट ग्रे रूफ लाइनर बेहतर टच देता है और डार्क-क्रोम एयर वेंट प्रीमियम लुक का अनुभव देता है। बेहतर फीचर के साथ ही ड्राइविंग अनुभव को भी बेहतर किया गया है।

SUV XUV700 का एबोनी लिमिटेड एडिशन के वेरिएंट और कीमत

महिंद्रा ने XUV700 को 2021में लॉन्च किया था।  लगभग 43 महीनों में Mahindra XUV700 की 250,000 से अधिक इकाइयाँ सेल हो चुकी हैं। महिंद्रा का कहना है कि एबोनी एडिशन से XUV700 की ज्यादा यूनिट्स सेल होगी। वहीं वेरिएंट की बात करें तो महिंद्रा XUV700 एबोनी लिमिटेड एडिशन पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ कई वेरिएंट में उपलब्ध है। पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) के लिए AX7 (7-सीटर FWD) वेरिएंट की कीमत 19.64 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि पेट्रोल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AT) की कीमत 21.14 लाख रुपये है। डीजल MT वेरिएंट 20.14 लाख रुपये में उपलब्ध है, जबकि डीजल AT की कीमत 21.79 लाख रुपये है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।