Maruti Car Price Hike: मारुति की गाड़ियां बेहतर माइलेज, किफायती कीमत और बजट में रख-रखाव के लिए जानी जाती है लेकिन देशभर में बढ़ती महंगाई का असर इस कंपनी में भी दिखना शुरू हो गया है। अब किफायती कीमत में मिलने वाली मारुति की कार की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है और सभी वेरिएंट, मॉडल की कार लगभग 30 हजार रुपये तक बढ़ जाएंगी। कंपनी ने बताया है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के बाद यह फैसला लिया गया है।
Maruti Suzuki Car Price Hike Reason

पेट्रोल-डीजल CNG की कीमत बढ़ने के साथ ही अब मारुति पर भी इसका असर दिखने लगा है साथ ही लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। कंपनी ने इस बढ़ती कीमत पर बयान देते हुए बढ़ती कीमत का कारण बताया है।
- इनपुट कॉस्ट लगातार बढ़ रही है, लागत कम करने की कोशिश की गई लेकिन अब हालात चुनौतीपूर्ण हो गई है।
- महंगाई दर के बढ़ने पर उत्पादन लागत भी तेजी से बढ़ा जिससे कार की कीमत बढ़ाने के लिए कंपनी मजबूर हो गई।
- कंपनी ने ग्राहकों पर इसका असर कम से कम करने की कोशिश की लेकिन अब महंगाई की मार का असर ग्राहकों पर डाला जाएगा।
Maruti Suzuki Car New Price
मारुति की पोर्टफोलियो में सभी कारों के लिए अधिकतम 30,000 रुपये का इजाफा किया गया है लेकिन किन कारों पर कितनी कीमत बढ़ेगी इसके आंकड़े सामने नहीं आए है। बता दें कि सभी मॉडल की कार में एक्स शोरूम कीमत के आधार पर रेट बढ़ाए जाएंगे। अभी शोरूम में 3.50 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये की कार सेल के ले उपलब्ध है सभी कार के वेरिएंट के आधार पर नई कीमत तय की जाएगी।
Maruti Suzuki Car Price

अगर आप भी मारुति की कार लेने का सोच रहे है तो अभी इस बढ़ती कीमत से बच सकते है क्योंकि यह नई दरें जून 2026 से लागू की जाएगी लेकिन इससे पहले अगर कार की बुकिंग की जाती है तो इन बढ़ती कीमतों से आपके बजट में असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि जून 2026 से 30 हजार रुपये तक की कीमत बढ़ाई जाएगी और इससे पहले Swift, Ertiga, Alto, Brezza, Grand Vitara समेत अपनी पसंदीदा कार की बुकिंग कराने पर अधिक कीमत नहीं चुकानी होगी।


Download Android App
Download iOS App




