भारत में मानसून का आगमन हो चुका है और कई दिनों से दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं इसका सबसे ज्यादा असर गाड़ियों पर देखने को मिल रहा। दरअसल बारिश की वजह से जहग- जगह हुए जलभराव की चपेट में आने से अचानक गाड़ियां ठंडी पड़कर बंद हो जा रही हैं।
ऐसे में गाड़ी की सही तरह से देखभाल करना जरूरी हो गया है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए से यह बताएंगे की बारिश के दौरान अपनी गाड़ियों को सुरक्षित कैसे रखें (How to Maintain Your Car During Monsoon)। आइए जानते हैं कुछ जरूरी और आसान टिप्स।
अपनाएं ये शानदार टिप्स
टायर की क्वालिटी पर दे ध्यान

- बारिश के दौरान कई बार सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती हैं। ऐसे में कार के टायर बेस्ट क्वालिटी में रखना जरूरी है।
- अगर टायर ज्यादा घिस चुके हैं तो उनकी पकड़ कमजोर हो जाती है, जिससे बारिश के दौरान ब्रेक लगाने या मोड़ पर कार फिसलने की वजह से हादसे का शिकार हो सकती है।
- ऐसे में अगर आपकी गाड़ी के टायर पुराने या घिस गए हैं तो तुरंत उनको बदलें।
- इसके साथ ही टायर में सही एयर प्रेशर भी बनाए रखें। सही हवा होने से कार का बैलेंस बेहतर रहता है और ड्राइविंग ज्यादा सेफ रहती है।
वाइपर की जांच करें

- तेज बारिश के दौरान शीशों पर पानी जमा होने से विजिबिलिटी कम हो जाती है।
- जिससे साफ न दिखने की वजह से आपको ड्राइविंग करते समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- ऐसे में अगर आपकी गाड़ी में मेन ग्लास पर लगे वाइपर के रबर घिस गए हैं या वे शीशे को ठीक से साफ नहीं कर रहे हैं, तो तुरंत उनको बदलवाएं।
- इससे विंडशील्ड साफ रहेगी और बारिश में भी आपको सड़क स्पष्ट दिखाई देगी।
ड्रेन होल को क्लीन रखें

- बता दें कि हर कार के अंदर पानी निकालने के लिए अलग-अलग जगहों पर छोटे ड्रेन होल दिए जाते हैं।
- इनका काम बारिश के दौरान गाड़ियों में जमा पानी बाहर निकालना होता है।
- अगर इनमें मिट्टी, पत्ते या कचरा जमा हो जाए तो पानी कार के अंदर या बॉडी में रुक सकता है।
- इससे जंग लगने और अन्य नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है।
- इसलिए बारिश शुरू होने से पहले ड्रेन होल को अच्छी तरह क्लीन करवाएं।
- इससे पानी आसानी से बाहर निकल जाएगा और कार एक दम सेफ रहेगी।
कार की वायरिंग जरूर चेक करें

- बारिश के मौसम में कार की इलेक्ट्रिकल वायरिंग सही हालत में होना बहुत जरूरी है।
- कई बार लंबे समय तक सर्विस न कराने या चूहों के तार काट देने की वजह से वायरिंग खराब हो जाती है।
- ऐसे में पानी लगने पर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है।
- कुछ मामलों में इससे आग लगने जैसी गंभीर घटना भी हो सकती है।
- मानसून शुरू होने से पहले किसी अच्छे मैकेनिक से कार की वायरिंग की जांच जरूर करवाएं।
- यदि कहीं तार कटा हुआ या खुला दिखाई दे तो उसे तुरंत ठीक कराएं, ताकि बारिश का पानी किसी तरह का नुकसान न पहुंचा सके।
जलभराव वाली सड़क पर जाने से बचें

- बारिश के दौरान सड़कों पर जगह- जगह पानी जमा हो जाता है। ऐसे में जलभराव वाली जगहों से कार ले जाने से बचें।
- क्योंकि गहरे पानी में जाने से आपकी कार का इंजन डेमेज हो सकता है। जिससे आपको भारी खर्च का सामना करना पड़ सकता है।
- इस दौरान हमेशा ऐसे रास्ते का चुनाव करें जहां पानी कम भरा हो।
समय-समय पर सर्विस कराएं

- मानसून में कार की समय समय पर जरूर सर्विस कराना बेहद जरूरी होता है।
- इंजन ऑयल, ब्रेक, बैटरी, लाइट और अन्य जरूरी हिस्सों की जांच समय पर कराते रहें।
- इससे छोटी खराबी समय रहते ठीक हो जाती है और सफर के दौरान परेशानी नहीं होती।
यह भी पढ़ें: EV अवतार में लॉन्च होगी Thar, नया फ्रंट डिजाइन, मॉर्डन तकनीक के साथ मिलेगी 600KM की रेंज!


Download Android App
Download iOS App




