Netflix Plan: पॉपुलर OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix ने अपने कुछ ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। Netflix कई देशों में ऐड फ्री कंटेंट के लिए प्लान्स ऑफर करता है। अब कंपनी ने कुछ देशों में अपना सबसे सस्ता ऐड फ्री कंटेंट वाला प्लान लिस्ट से हटा दिया है।
सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी
Netflix जल्द ही अपने कुछ सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी करने का प्लान बना रही है। नेटफ्लिक्स के इस कदम से यूजर्स को बड़ा झटका लग सकता है। बीते दो सालों में Netflix यूजर्स की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। हालांकि, Netflix ने बीते दो सालों में सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत ज्यादा नहीं बढ़ाई है।
दिसंबर तक बढ़ सकती हैं प्लान की कीमतें
स्लैश डॉट की रिपोर्ट के अनुसार, एक रिसर्च फर्म जेफरीज ने दावा किया है कि Netflix तीन वजहों से चौथी तिमाही में या दिसंबर, 2024 तक अपने बेस और विज्ञापन वाले प्लान के रेट बढ़ा सकती है। इससे पहले कंपनी ने बेस प्लान की कीमत में 2022 में बढ़ोतरी की थी।
बेसिक प्लान हो सकता है खत्म
बता दें कि बेस प्लान में बढ़ोतरी की संभावना काफी अधिक है। ऐसा इसलिए क्योंकि नेटफ्लिक्स ने अक्टूबर, 2023 में केवल अपने बेसिक और प्रीमियम प्लान की कीमतों में ही बढ़ोतरी की थी। अब कंपनी बेसिक प्लान खत्म करने का प्लान कर रही है। इतना ही नहीं, कंपनी बेस प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी अपने प्रति यूजर औसत राजस्व (ARPU) में भी इजाफा करना चाहती है। हालांकि, कंपनी ने अभी ऑफिसियली कोई जानकारी नहीं दी है।
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App



