HERO ने लॉन्च किया DESTINI 125 स्कूटर का नया वर्जन, जानें कीमत और फीचर्स

Summary :

DESTINI 125 में LED लाइट्स और BLUETOOTH कनेक्टिविटी के साथ नए फीचर्स

HERO स्कूटर कंपनी निर्माता ने DESTINI 125 के नए लुक औऱ शानदार फीचर के साथ नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। DESTINI 125 को 2024 वर्ष में ही पेश कर दिया था और अब DESTINI 125 का नया वर्जन बाजार में लॉन्च कर दिया है। DESTINI 125 को तीन वेरिएंट VX, ZX+ और ZX में पेश किया गया है। स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत 80,450 रुपये से शुरु होती है।

DESTINI 125 में नया अपडेट

DESTINI 125 के नए वर्जन में LED लाइट्स, चार्जिंग के लिए पोर्ट, BLUETOOTH कनेक्टिविटी, ECO MODE, 12 इंच के टायर, फ्रंट डिस्क ब्रेक, बेहतर सीट और Diamond cut alloy दिए गए है। DESTINY 125 के नए वर्जन को 5 नए बेहतर कलर के साथ लॉन्च किया गया है।

DESTINI 125 की कीमत

DESTINI 125 तीन वेरिएंट VX, ZX+ और ZX में लॉन्च किया गया है। बेस मॉडल VX की एक्स शोरुम कीमत 80,450 रुपये है, दूसरा मॉडल ZX की एक्स शोरुम कीमत 89,300 रुपये है औऱ तीसरा मॉडल ZX की एक्स शोरुम कीमत 90,300 रुपये है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।