UP School Closed: उत्तर प्रदेश में शीतलहर और ठंड का कहर जारी है। इसके चलते जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। यूपी में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी और वर्तमान हालात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने एक बड़ा फैसला लिया है। यूपी में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह निर्णय बच्चों को ठंड से राहत देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। हालांकि, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को इन दिनों में स्कूल आना होगा। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
स्कूल स्टाफ विद्यालय में रहेगा उपस्थित
यूपी के जिलाधिकारी डॉ. वीके. सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा, स्कूलों का पूरा स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहेगा और सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। ये जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने प्रेस नोट के जरिए दी है। जिसमें बताया गया कि सर्दी बढ़ने के कारण अब छुट्टी बढ़ाकर 17 जनवरी तक कर दिया गया है। सभी स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यूपी में 17 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और फर्रुखाबाद सहित अन्य जिलों में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। लखीमपुर खीरी में सभी कक्षाएं 17 जनवरी तक स्थगित रहेंगी। अंबेडकर नगर और अन्य जिलों में भी सर्दी के कारण छुट्टियां घोषित की गई हैं। गौरतलब है कि बेसिक स्कूलों में पहले ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा की जा चुकी है, जिसके तहत प्रदेश के बेसिक स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



