अब Google Maps बताएगा की आपके शहर की हवा कैसी है

Summary :

हाल ही में दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 का लेवल पार कर गई, यह दिखाता है कि दिल्ली की हवा कितनी बिगड़ चुकी है। अगर आपको नहीं पता कि आपके शहर की एयर क्वालिटी खराब हो चुकी है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। गूगल मैप्स ने एक नया फीचर जारी किया है, जिससे मालूम हो जाएगा कि आपके शहर की कितनी कितनी जहरीली हो गई है। नए फीचर का नाम ‘एयर व्यू प्लस’ है, जिसे पूरे भारत के लिए रिलीज किया गया है। यह फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए काम करता है, जो आसानी से…

हाल ही में दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 का लेवल पार कर गई, यह दिखाता है कि दिल्ली की हवा कितनी बिगड़ चुकी है।

अगर आपको नहीं पता कि आपके शहर की एयर क्वालिटी खराब हो चुकी है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

गूगल मैप्स ने एक नया फीचर जारी किया है, जिससे मालूम हो जाएगा कि आपके शहर की कितनी कितनी जहरीली हो गई है।

नए फीचर का नाम ‘एयर व्यू प्लस’ है, जिसे पूरे भारत के लिए रिलीज किया गया है।

यह फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए काम करता है, जो आसानी से आपको AQI की जानकारी दे देगा।

इस फीचर की मदद से न केवल लोगों, बल्कि सरकारी एजेंसियों को भी पता चलता है कि रियल टाइम में एयर क्वालिटी की क्या हालत है।

डेटा के लिए गूगल ने देश की लोकल क्लाइमेट टेक कंपनियों के साथ मेल किया है, AI से डेटा प्रोसेसिंग करने के बाद एयर क्वालिटी की डिटेल दी जाती है।

एयर क्वालिटी सेंसर नेटवर्क से डेटा लिया जाता है, 150 से ज्यादा शहरों में सेंसर लगाए गए हैं, ताकि बड़ी आबादी कवर हो सके।

Team Desk