Online Shopping Fraud का एक नया मामला सामने आया है। अकाउंट से पहले 95 हजार और फिर 5000 रुपये कट गए। लिंक के जरिये हुआ महिला का बैंक अकाउंट खली ।
- Online Shopping धोखाधड़ी के मामलो में बढ़त
- महिला डॉक्टर के साथ ऑनलाइन ई-कॉमर्स पोर्टल पर scam
- बैंक खाते से 95 हजार रुपये कटे
नवी मुंबई की एक महिला डॉक्टर ने ऑनलाइन एक ई-कॉमर्स पोर्टल से 300 रुपये की लिपस्टिक ऑर्डर की थी । कुछ दिनों बाद उन्हें एक मैसेज आया कि उनका सामान पहुंच गया है, लेकिन जब उन्होंने सामान मांगा तो उन्हें नहीं मिला। कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर उन्हें बताया गया कि उनका ऑर्डर रोक दिया गया है और दो रुपये भेजने पर ही ऑर्डर भेजा जाएगा। 
कुछ ही दिनों बाद महिला डॉक्टर के बैंक खाते से 95 हजार रुपये कट गए. फिर कुछ ही घंटों बाद 5000 रुपये और कट गए। महिला डॉक्टर को समझ आ गया कि वह ठगी का शिकार हो गई हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




