कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट इंडिया नेअपनी सभी गाड़ियों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
कार की नई कीमतें एक अप्रैल से लागू हो जाएगी।
कीमतों में बढ़ोतरी अलग अलग मॉडल और वैरिएंट के आधार पर लागू की जाएगी।
Renault ने बताया कि यह फैसला उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण लिया गया है।
बता दें कि Renault ने बीते दो वर्षों में कीमतों में पहली बार वृद्धि की गई है।
पिछले बार Renault ने फरवरी 2023 में वाहन की कीमतें बढ़ाई थी।
इससे पहले KIA, Honda, TATA मोटर्स और Maruti सुजुकी ने भी बढ़ती इनपुट लागतों के कारण कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर चुके हैं।
ऑटोमोबाइल निर्माता कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और उत्पादन की बढ़ती लागत की मार झेल रहे है।



Download Android App
Download iOS App











