Spotify Subscription Plans: म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो Spotify का ये ऑफर आपके काम आ सकता है। कंपनी अपना मंथली सब्सक्रिप्शन बहुत ही कम कीमत पर ऑफर कर रही है. वैसे तो कंपनी का मंथली सब्सक्रिप्शन 119 रुपये का है, लेकिन इस वक्त कंपनी लगभग 15 रुपये की कीमत पर ये प्लान दे रही है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स।
Spotify ने दिया दिवाली ऑफर
Spotify का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए हर महीने 119 रुपये खर्च करने होते हैं, लेकिन अब आपको इतने रुपये खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि एक ऑफर के तहत 15 रुपये से भी कम में एक महीने के लिए स्पॉटिफाई मिल रहा है। कंपनी यह खास ऑफर सीमित समय के लिए ही दे रही है। इस प्लान का लाभ कोई भी यूजर उठा सकता है। इसका लाभ कैसे लिया जा सकता है और इसमें क्या बेनिफिट मिल रहे हैं। आइए जानते हैं।
15 रुपये से कम में स्पॉटिफाई
स्पॉटिफाई के इस ऑफर के तहत यूजर्स 15 रुपये प्रतिमाह से कम खर्च में इंडिविजुअल प्लान का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इसके चार महीने वाले प्लान में आपको 59 रुपये खर्च करने होंगे। सिर्फ 59 खर्च करके आप चार महीने पसंदीदा म्यूजिक का बिना ऐड्स लुत्फ उठा सकते हैं। पॉडकास्ट सुन सकते हैं।
कब तक उठा सकते हैं लाभ
इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको जल्दी करनी होगी। कंपनी का यह ऑफर 13 अक्टूबर तक ही मिल रहा है। अगर आज आप इस प्लान को लेते हैं तो अगले चार महीने तक आपको स्पॉटिफाई की सारी सर्विसें मिलेंगी। लेकिन चार महीने बाद फिर से आपको 119 रुपये प्रतिमाह खर्च करने होंगे
इन लोगों को मिलेगा लाभ
इसका लाभ कोई भी यूजर ले सकता है। अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको स्पॉटिफाई इंस्टॉल करना है। अगर पहले से इंस्टॉल है तो होम पेज पर प्रीमियम वाले ऑप्शन पर टैप करें और गेट प्रीमियम इंडिविजुअल पर टैप करें। जहां इसकी डिटेल आ जाएगी। यहां पेमेंट करके आप सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App






