Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

2024 में लॉन्च होने वाला है Tata Altroz Racer Edition, फीचर्स होंगे दमदार

Summary :

टाटा मोटर्स कर्व और हैरियर ईवी सहित कई नई कारों पर काम कर रही है, जिन्हें 2024 में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कंपनी पंच और अल्ट्रोज सहित मौजूदा मॉडलों के अपडेटेड मॉडल्स को लॉन्च करेगी। टाटा मोटर्स, पंच ईवी को कुछ बदलावों के साथ पेश करेगी और आईसीई मॉडल में भी इसी तरह के अपडेट किए जाएंगे। कंपनी घरेलू ने 2023 ऑटो एक्सपो में नए अल्ट्रोज़ रेसर एडिशन को पेश किया था। 2024 में लॉन्च होने वाला है Tata Altroz Racer Edition इसमें कई दमदार फीचर्स होंगे शामिल कंपनी अल्ट्रोज सहित मौजूदा मॉडलों के अपडेटेड मॉडल्स को लॉन्च करेगी…

टाटा मोटर्स कर्व और हैरियर ईवी सहित कई नई कारों पर काम कर रही है, जिन्हें 2024 में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कंपनी पंच और अल्ट्रोज सहित मौजूदा मॉडलों के अपडेटेड मॉडल्स को लॉन्च करेगी। टाटा मोटर्स, पंच ईवी को कुछ बदलावों के साथ पेश करेगी और आईसीई मॉडल में भी इसी तरह के अपडेट किए जाएंगे। कंपनी घरेलू ने 2023 ऑटो एक्सपो में नए अल्ट्रोज़ रेसर एडिशन को पेश किया था।

  • 2024 में लॉन्च होने वाला है Tata Altroz Racer Edition
  • इसमें कई दमदार फीचर्स होंगे शामिल
  • कंपनी अल्ट्रोज सहित मौजूदा मॉडलों के अपडेटेड मॉडल्स को लॉन्च करेगी

इसे खास तरह से किया गया है डिजाइन

आपको बता दें टाटा अल्ट्रोज़ रेसर एडिशन को पहले ही भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. यदि मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इस स्पेशल एडिशन को 2024 में किसी भी समय भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। नया मॉडल ज्यादा पॉवरफुल पेट्रोल इंजन, नए फीचर्स और कॉस्मेटिक डिजाइन अपग्रेड के साथ आएगा। यह अपने सेगमेंट का सबसे पॉवरफुल मॉडल भी होगा।

कई दमदार फीचर्स है शामिल

टाटा अल्ट्रोज़ रेसर एडिशन में फीचर्स के तौर पर एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट मिलेगा। जिसे पहले ही नए नेक्सन और हैरियर में देखा जा चुका है। इसके अलावा इस स्पोर्टियर हैचबैक में 7-इंच टीएफटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6 एयरबैग, शार्क फिन एंटीना, रियर एयर-कॉन वेंट और वॉयस एक्टिवेटेड इलेक्ट्रिक सनरूफ भी मिलेगा। इस हैचबैक में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग देखने को मिलेंगे। इसके अलावा अल्ट्रोज़ रेसर में वेंटिलेटेड सीट्स, रेड और सफेद रेसिंग पट्टियों के साथ लेदर सीट्स, एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, रेसर बैजिंग और 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे।

 किससे होगा इसका मुकाबला

टाटा अल्ट्रोज़ रेसर एडिशन लॉन्च के बाद सीधे तौर पर हुंडई i20 N Line को टक्कर देगी, जिसमें 118bhp, 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन है। इसके ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner