ब्लैक थीम पर TATA ने लॉन्च किया Curvv EV का Dark Edition, जानें कीमत और फीचर्स

Summary :

टाटा की नई Curvv EV डार्क एडिशन में शानदार फीचर्स

Tata की नई EV कार Curvv के कूपे डिजाइन ने मार्केट में धूम मचा रखी है।

भारतीय बाजार में तहलका मचाने के लिए टाटा ने Curvv का Dark Edition लॉन्च कर दिया है।

 इस एडिशन में ब्लैक थीम पर कार को पेश किया गया है।

Curvv से पहले टाटा ने अपनी शानदार गाड़ियां Punch, Nexon, Harrier और Safari में भी डार्क एडिशन लॉन्च कर रखे है।

टाटा ने Curvv Dark Edition में दो टॉप वेरिएंट Accomplished S और Accomplished +A पेश किए है। दोनों वेरिएंट All Black Theme पर आधारित है।

इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 16.50 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

 अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 22.25 लाख रुपये तक रखी गई है।

इनफोटेनमेंट के लिए 12.3 इंच की स्क्रीन, 10.25 इंच की ड्राईवर स्क्रीन, पैनोरमिक सनरुफ, JBL का म्यूजिक सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, क्लाईमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर दिया गया है।

सेफ्टी के लिए LEVEL-2 ADAS, TPMS, 360 डिग्री का कैमरा, 6 एयरबैग और 5 स्टार की रेंटिग के साथ Tata Curvv Dark Edition को लॉन्च किया है।

OnePlus 13T भारतीय बाजार में जल्द होगा पेश, दमदार फीचर्स मिलने की उम्मीद

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।