TATA Motors ने Sierra को अब EV वेरिएंट में लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। 30 जून को लॉन्च होने से पहले ही UAE के अबू धाबी में फेमस ‘ताल मोरीब’ रेत के टीले (Sand Dune) पर सिएरा ने इतिहास रचते हुए आसानी से रफ्तार भरी थी और रेतीले टीले की चढ़ाई की थी। जिससे कार की ऑफरोडिंग क्षमता नजर आई है साथ ही बताया जा रहा है कि Sierra को acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और कई शानदार फीचर के साथ ही Terrain, Sand Mode भी दिए गए है।
केबिन में शानदार फीचर

Tata Sierra EV के केबिन में शानदार फीचर दिए जा सकते है। बताया जा रहा है कि केबिन का कॉम्बिनेशन ग्रे और ब्लैक के साथ दिया जा सकता है। कार में ट्रिपल डिस्पले, JBL के 12 स्पीकर के साथ साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एयर प्यूरीफायर, डॉल्बी एटमॉस, पैनोरमिक सनरूफ, ग्लास पैनल के साथ नया स्टीयरिंग के साथ ही कई फीचर देखने को मिल सकते है।
You know that feeling when every instinct says, “Don’t.”
That’s exactly where the Sierra.ev begins.Dropping: Sierra.ev vs Tal Moreeb.
The terrifying dune, conquered.Proof that QWD was built for the moments after “don’t.”#Tataev #MoveWithMeaning #Sierraev #LegendHypercharged… pic.twitter.com/20Q462cMGi
— TATA.ev (@Tataev) June 27, 2026
ऑफरोडिंग और खतरनाक रास्तों पर भरेगी रफ्तार
UAE के अबू धाबी में 60 डिग्री तापमान के रेतीले टीले पर EV ने Sand Mode के साथ रफ्तार भरी थी और कंपनी ने इसका वीडियो भी जारी किया है जिससे साफ है कि यह कार ऑफरोडिंग और खतरनाक रास्तों पर आसानी से चल सकती है। जानते है सभी Tata Sierra EV Modes मोड के बारे में
Sand Mode: Tata Sierra EV रेतिले पहाड़ या रेत वाली जगह पर कार आसानी से निकल सकती है। इसमें टेरेन मोड के जरिए Sand Mode को एक्टिव किया जाता है और रेत पर आसानी से चलाया जा सकता है।
Boost Mode: खड़ी चढ़ाई पर कभी कार का पिकअप टूट जाता है और कार चढ़ने में संघर्ष करती है लेकिन इस कार में बूस्ट मोड दिया गया है जिससे कार को पूरी पावर और टॉर्क मिल जाता है।
500 से अधिक की रेंज

कंपनी ने Tata Sierra EV का टीजर जारी किया है जिसमें कार की रेंज की झलक दिखी है जिसमें 80 प्रतिशत चार्ज होने पर में 424 किलोमीटर की रेंज दिखी थी जिससे माना जा रहा है कि 100 प्रतिशत चार्ज में कार 500 से अधिक की रेंज दे सकती है साथ ही 65 kWh और 75 kWh के दो बैटरी पैक मिल सकते है।
30 जून 2026 को होगी लॉन्च
Tata Sierra EV को 30 जून 2026 को लॉन्च किया जाएगा लेकिन कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। कीमत की बात करें तो माना जा रहा है कि EV वेरिएंट में यह कार 17 से 18 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ लॉन्च हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App




