दुनिया की ये है सबसे महंगी कार, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप, देखें लिस्ट

Summary :

जानिए कौन सी कार है दुनिया की सबसे महंगी

दुनिया की सबसे महंगी कार रोल्स रॉयस बोट टेल है, जिसकी कीमत लगभग 239 करोड़ रुपए है। इस कार का डिजाइन क्लासिक यॉट से प्रेरित है और इसकी केवल तीन यूनिट बनाई गई हैं। इसके मालिकों में रैपर जेड, उनकी पत्नी बेयोंसे, और फुटबॉलर माउरो इकार्डी शामिल हैं। बता दें कि रोल्स रॉयस ने अपनी बोट टेल कार की सिर्फ 3 यूनिट बनाई हैं, जिनके मालिक दुनिया में तीन लोग हैं।

दुनिया में कई अमीर लोग हैं जिनके पास कार कलेक्शन से लेकर महंगी चीजें तक सब कुछ है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे महंगी कार कौन सी है और कौन से लोग इस कार के मालिक हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

रोल्स रॉयस बोट टेल

रोल्स रॉयस

जब भी लग्जरी कारों का नाम आता है तो सबसे पहले दिमाग में रोल्स रॉयस का नाम आता है। रोल्स रॉयस एक ब्रिटिश कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसकी कारें शानदार और काफी महंगी होती हैं। दुनिया की सबसे महंगी कार भी रोल्स रॉयस की ही कार है, जिसका नाम रोल्स रॉयस बोट टेल है। रोल्स रॉयस बोट टेल दुनिया की सबसे महंगी और शानदार कार है।

रोल्स रॉयस की कीमत

अब बात करते हैं रोल्स रॉयस बोट टेल की कीमत की, तो इस कार की कीमत करीब 28 मिलियन डॉलर यानी करीब 239 करोड़ रुपए है। इस कार का डिजाइन क्लासिक यॉट यानी नाव से प्रेरित है। इसलिए इस कार का नाम भी बोट टेल है।

तो कितने लोगों के पास है ये गाड़ी

बता दें कि रोल्स रॉयस ने अपनी बोट टेल कार की सिर्फ 3 यूनिट बनाई हैं, जिनके मालिक दुनिया में तीन लोग हैं। इनमें रैपर जेड और उनकी पत्नी पॉप आइकन बेयोंसे और अर्जेंटीना के फुटबॉलर माउरो इकार्डी शामिल हैं। बोट टेल कार के तीसरे मालिक पर्ल इंडस्ट्री से हैं, जिनका नाम सार्वजनिक नहीं है।

‘पहले की सरकारों के एजेंडे में विकास नहीं रहा…’, CM Yogi का विपक्ष पर बड़ा हमला

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।