हुंडई मोटर्स ने अपनी सबसे ज्यादा लोकप्रिय और बिकने वाली गाड़ी Creta के नए वेरिएंट्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Creta के नए SX Premium और EX (O) को भारतीय बाजार में उतार दिया है। दोनों वेरिएंट्स में प्रीमियम और कई हाईटेक फीचर दिए गए है। CRETA गाड़ी SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा मशहूर गाड़ी है, कुछ समय पहले ही कंपनी ने CRETA का EV वर्जन भी लॉन्च किया था।
Creta के SX Premium और EX (O) वेरिएंट के फीचर
हुंडई कार निर्माता कंपनी ने दोनो वेरिएंट में कई शानदार फीचर और प्रीमियम, फिनीशिंग टच दिया है। SX Premium वेरिएंट के फीचर की बात करें तो इसमें कंपनी ने पावर विंडो, फ्रंट की सीट वेंटिलेटेड, ऑटोमेटिक वाइपर, फोन चार्जिंग, सेंसर जैसै फीचर दिए गए है। वहीं EX (O) के फीचर की बात करे तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, LED LIGHT, प्रीमियम SOUND बेहतर सीट्स जैसे फीचर दिए गए है।
Creta के SX Premium और EX (O) वेरिएंट की कीमत
Creta के SX Premium और EX (O) वेरिएंट में प्रीमियम लुक के साथ ही कीमत में बढ़ावा किया गया है। SX Premium वेरिएंट की कीमत की बात करें तो एक्स शोरूम कीमत लगभग 17 लाख रुपये से शुरू हो जाती है वहीं दूसरे EX (O) की कीमत की बात करें तो एक्स शोरूम कीमत लगभग 13 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। SX Premium वेरिएंट में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। वहीं EX (O) में ट्रर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App




