Vi Recharge Plan: Vodafone Idea (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए 26 रुपये का नया डेटा वाउचर पेश किया है, जो कि इसी कीमत पर पहले से उपलब्ध एयरटेल के वाउचर के समान है।
26 रुपये वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान
भारती एयरटेल ने हाल ही में ग्राहकों के लिए 26 रुपये का नया डाटा वाउचर पेश किया था। वहीं, इसी को फॉलो करते हुए भारत की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) ने भी 26 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को उतार दिया है। वहीं, आपको बता दें कि यह डाटा वाउचर बिल्कुल वैसा ही है जैसा एयरटेल अपने ग्राहकों को दे रहा है। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया ने पहले भी कई बार ऐसा किया है इसलिए यह बिल्कुल भी आश्चर्यजनक नहीं है कि Vi ने एयरटेल को टक्कर देने के लिए यह डाटा वाउचर पेश किया है। आइए एक नजर डालते हैं कि इस Vi के नए वाउचर में क्या बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं।
यह प्लान एक दिन की वैधता के साथ आता है, और दिन समाप्त होते ही इसकी अवधि खत्म हो जाती है। चूंकि यह एक डेटा वाउचर है, इसमें कॉलिंग, SMS या अन्य किसी प्रकार के लाभ नहीं मिलते। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए उपयोगी है जिनका दैनिक डेटा खत्म हो गया है और जिन्हें तुरंत अतिरिक्त डेटा की आवश्यकता है।
एक्स्ट्रा डेटा के लिए खास है ये प्लान
Airtel और Vi दोनों के 26 रुपये के प्लान की सुविधाएं समान हैं और इन्हें डेटा बढ़ाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। लेकिन रिचार्ज करने के लिए एक एक्टिव बेस प्लान होना आवश्यक है, जिसमें कॉलिंग या SMS के benefits शामिल हों। यदि आपके नंबर पर कोई एक्टिव प्लान नहीं है, तो इस वाउचर का उपयोग करने का कोई फायदा नहीं होगा। यानी ये प्लान उनके काम का है जिनका डेली डाटा खत्म हो गया है और उन्हें extra डाटा की जरूरत है।
Vi के अन्य प्लान
अगर आप Vi के ग्राहक हैं और आपका दैनिक डेटा समाप्त हो गया है, तो आप इस प्लान से 1.5GB extra डेटा प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, 1GB extra डेटा के लिए 22 रुपये का एक और वाउचर भी उपलब्ध है Vi का नया प्लान कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध है, जहां से इसे आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App






