WhatsApp: इन 5 गलतियों से बचें, नहीं तो बैन हो जाएगा अकाउंट

Summary :

WhatsApp पर अकाउंट बैन से बचने के लिए इन 5 बातों का रखें ध्यान

WhatsApp हर महीने लाखों अकाउंट्स को बैन करता है, तो क्या आपने सोचा कि ऐसा क्यों होता है

दरअसल WhatsApp हर महीने एक मंथली रिपोर्ट जारी करता है, जिसमें बैन किए गए अकाउंट्स की संख्या लिखी होती है

WhatsApp की गाइडलाइन्स के अनुसार कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए

अगर कोई समाज में नफरत फैलाता है और आपने उसकी शिकायत की, तो उस यूजर का अकाउंट बैन हो सकता है

इसके अलावा फेक न्यूज फॉरवर्ड करने पर अगर कोई रिपोर्ट की जाती है, तो कंपनी आपके अकाउंट को बैन कर सकती है

अश्लील कंटेंट भेजने से भी आपका अकाउंट बैन हो सकता है

अनजान व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ने से पहले परमिशन न लेने पर आपका अकाउंट बैन हो सकता है

अनजान लोगों को मैसेज भेजने से बचें अगर आपका अकाउंट को रिपोर्ट किया जाता है तो आप WhatsApp से बैन हो सकते हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।