WhatsApp Update: WhatsApp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के तहत अब आपका फोटो शेयरिंग एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा। जानिए क्या है फीचर में खास।
Whatsapp पर नया अपडेट
अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को सुधारने के लिए मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) आए दिन नई फीचर लेकर आता है। नए फीचर के साथ वॉट्सऐप जल्द ही एक नया अपडेट लेकर आने वाला है। इस अपडेट के बाद फोटो और वीडियो शेयरिंग का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा। यह फीचर WhatsApp बीटा एंड्रॉइड 2.24.16.5 पर यह फीचर अपडेट उपलब्ध होगा।
बीटा टेस्टर पर होगा नया फीचर
WhatsApp के नए फीचर में यूजर को एल्बम की समरी दी जाएगी। इस फीचर के बाद यूजर को गैलरी टैब में बार-बार जाने से परेशानी खत्म होगी। यह फीचर गैलरी शीट को एक अच्छा लुक देता है। इसमें एल्बम टाइटल पर टैप करके मिनिमलिस्ट विंडो शो होगा, जो नेविगेशन को आसान बनाता है।
इस विंडो में हर एल्बम में आइटम की संख्या को दर्शाया जाएगा जिससे यूजर को फोटो सेलेक्ट करने में आसानी होगी। Wabetainfo के मुताबिक वॉट्सऐप का नया फीचर बीटा टेस्टर पर उपलब्ध होगा। नए फीचर को आसानी से गूगल प्ले स्टोर से अपडेट किया जा सकता है। आने वाले दिनों में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होगा।
इन फीचर्स के अलावा वॉट्सऐप फोटो शेयरिंग के नए फीचर पर भी काम कर रहा है। इसमें यूजर मेज में व्यूइंग स्क्रीन को देखकर रिप्लाई कर सकता है। इसके अलावा मेटा AI की मदद से फोटो भी एडिट कर सकते हैं। इस फीचर के बारे में एंड्रॉइड 2.23.20.20 से पता लगा है।
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App



