Zomato या Blinkit किसके डिलीवरी पार्टनर कमाते है ज़्यादा पैसा

Summary :

आज कल ऑनलाइन ग्रॉसरी और फूड ऑर्डर करना काफी आसान हो गया है। मार्किट में नई नई ऑनलाइन साइट्स जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म आ गए है जो आपको साड़ी सर्विस देते है। इन कंपनियों में ऑर्डर की डिलीवरी देने का काम डिलीवरी पार्टनर्स करते हैं और कस्टमर्स को ऑर्डर देने की वजह से इनकी कमाई होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि जोमैटो और ब्लिंकिट में किसके डिलीवरी पार्टनर्स सबसे ज्यादा कमाई करते हैं। ब्लिंकिट, जोमैटो की ही पार्टनर कंपनी है, जो इंस्टेंट डिलीवरी करती है, जबकि जोमैटो फूड डिलीवरी सर्विस देता हैं। मॉर्गन स्टेनली…

आज कल ऑनलाइन ग्रॉसरी और फूड ऑर्डर करना काफी आसान हो गया है।

मार्किट में नई नई ऑनलाइन साइट्स जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म आ गए है जो आपको साड़ी सर्विस देते है।

इन कंपनियों में ऑर्डर की डिलीवरी देने का काम डिलीवरी पार्टनर्स करते हैं और कस्टमर्स को ऑर्डर देने की वजह से इनकी कमाई होती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं, कि जोमैटो और ब्लिंकिट में किसके डिलीवरी पार्टनर्स सबसे ज्यादा कमाई करते हैं।

ब्लिंकिट, जोमैटो की ही पार्टनर कंपनी है, जो इंस्टेंट डिलीवरी करती है, जबकि जोमैटो फूड डिलीवरी सर्विस देता हैं।

मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लिंकिट जैसे इंस्टेंट डिलीवरी प्लेटफॉर्म के डिलीवरी पार्टनर्स जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के मुकाबले ज्यादा कमाई करते हैं।

जोमैटो जैसी सर्विस के डिलीवरी पार्टनर्स 18,595 रुपये, जबकि ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट जैसे प्लेटफॉर्म के डिलीवरी पार्टनर्स 21,402 रुपये तक कमाते हैं।

ब्लिंकिट में 10-15 मिनट और जोमैटो में 30-40 मिनट में डिलीवरी होती है। ब्लिंकिट में कम दूरी और कम समय की वजह से ज्यादा ऑर्डर डिलीवर हो जाते हैं इसलिए इनके डिलीवरी पार्टनर ज़्यादा कमा लेते है।

Team Desk