77वें गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों ने लिया सशक्त और समावेशी विकसित भारत के निर्माण का दृढ़ संकल्प

Summary :

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को कई केंद्रीय मंत्रियों ने यह संकल्प लिया कि वे 2047 तक एक मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “यह गौरवशाली दिन हमें हमारे संविधान की मजबूती, लोकतंत्र की भावना और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाता है। आइए इस पावन अवसर पर हम सभी संवैधानिक मूल्यों को अपनाने और एक मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत बनाने का संकल्प लें।” केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद…

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को कई केंद्रीय मंत्रियों ने यह संकल्प लिया कि वे 2047 तक एक मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने लिखा, “यह गौरवशाली दिन हमें हमारे संविधान की मजबूती, लोकतंत्र की भावना और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाता है। आइए इस पावन अवसर पर हम सभी संवैधानिक मूल्यों को अपनाने और एक मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत बनाने का संकल्प लें।”

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी 77वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “आइए हम सब लोकतंत्र, एकता और संवैधानिक कर्तव्य के मूल्यों को हमेशा बनाए रखें।”

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आज जब कर्तव्य पथ हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यतागत मूल्यों के रंग से जीवंत हो उठा है, और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का प्रतीक है, तो हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़, निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व में अपने अभूतपूर्व विकास यात्रा और विरासत का गर्व के साथ उत्सव मना रहे हैं।”

उन्होंने एक्स पर यह भी लिखा कि हम सभी मिलकर देश की मजबूत रक्षा तैयारियों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नए नवाचार और विकसित भारत बनने की परिवर्तनकारी यात्रा के साक्षी बन रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस पवित्र अवसर पर “हम सभी को अपने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में योगदान देने की शपथ लेनी चाहिए।”

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर “मुझे अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, एक ऐसा क्षण जो हमेशा दिल को गर्व और जिम्मेदारी से भर देता है।”

उन्होंने एक्स पर लिखा, “तिरंगा फहराते ही, हमारे संविधान और लोकतंत्र, एकता और सेवा के उन शाश्वत मूल्यों में मेरा विश्वास और मजबूत हो गया, जो हमारे महान राष्ट्र की पहचान हैं। भारत की असली ताकत इन आदर्शों को अपने रोजमर्रा के कामों में अपनाने और निस्वार्थ भाव से देशवासियों की सेवा करने में है। यह गणतंत्र दिवस हम सभी को एक मजबूत, समावेशी और प्रगतिशील भारत बनाने की प्रेरणा दे।”

–आईएएनएस

डीबीपी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.