आजकल iPhone का क्रेज काफी देखने को मिल जाता है
लेकिन iPhone खरीदने के बाद सबसे बड़ी दिक्कत होती है स्टोरेज की
ऐसे में iPhone में स्टोरेज की परेशानी दूर करने के लिए ये जानकारी आपके काम आने वाली हैं
आईफोन स्टोरेज सिस्टम डेटा को समय-समय पर क्लीन करना जरूरी है
इसके लिए आप फोन की सेटिंग में जाएं, फिर सफारी के ऑप्शन पर जाएं और क्लीयर हिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करें
आपको यहां क्लीयर हिस्ट्री का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें और हिस्ट्री क्लीयर करें. इसके बाद मेन सेटिंग में फिर से जाएं और मैसेज पर क्लिक करें
कीप मैसेज के ऑप्शन पर क्लिक करें, कीप मैसेज को फॉरेवर से हटाकर 30 डे सेलक्ट करें, ये आपके पुराने सारे मैसेज डिलीट कर देगा
अब सिरी के ऑप्शन पर क्लिक करें, सिरी एंड डिक्टेशन हिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करें, यहां पर डिलीट सिरी एंड डिक्टेशन हिस्ट्री पर क्लिक करें
इसके बाद फोन को स्विच ऑफ करें और कुछ मिनट बाद वापस से स्विच ऑन करें


Download Android App
Download iOS App












