AMAZFIT की स्मार्टवॉच लॉन्च, हार्ट रेट और टेंपरेचर की देगी जानाकारी

Summary :

Amazfit Active 2 में 160+ वर्कआउट मोड्स और BioTracker 6.0 PPG

Amazfit कंपनी ने Active 2 स्मार्टवॉच को बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो के दौरान स्मार्टवॉच को पेश किया। इस स्मार्टवॉच में कई नए फीचर औऱ शानदार लुक दिया गया है। स्मार्टवॉच में 1.32-इंच का डिस्प्ले, 160 से अधिक वर्कआउट के मोड्स और हार्ट रेट और स्लीप साइकल ट्रैकिंग को मापने के लिए स्मार्टवॉच में BioTracker 6.0 PPG बायोसेंसर भी दिया गया है।

सिंगल चार्ज पर चलेगी 10 दिन

नए फीचर औऱ शानदार लुक के साथ ही कंपनी ने इस स्मार्टवॉच पर बड़ा दावा किया है। Amazfit कंपनी ने दावा किया है कि यह एक बार चार्ज पर 10 दिन तक चलेगी। उपभोक्ता की हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग डेटा को जानने के लिए यह Zepp ऐप के साथ कंपैटिबल है।

स्मार्टवॉच की कीमत

Active 2 स्मार्टवॉच को लॉस  एंजिल्स में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में शोकेस किया गया था। स्मार्टवॉच को बेहतर फीचर के साथ स्मार्टवॉच दो वर्जन में पेश किया गया है। पहला सिलिकॉन स्ट्रैप वर्जन, दूसरा लेदर स्ट्रैप वर्जन। इनकी कीमत की बात करें तो, सिलिकॉन स्ट्रैप वर्जन की कीमत लगभग 8,600 रुपये से शुरू होती है, वहीं लेदर स्ट्रैप वर्जन की कीमत लगभग 11,100 रुपये शुरु होती है। Active 2 स्मार्टवॉच की डिलिवरी जनवरी के महिने शुरु हो सकती है ये स्मार्टवॉच फरवरी में ग्लोबल मार्केट्स में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।