अब AI बोलेगा और सोचेगा दोनों! OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT-5.1, मिलेंगे शानदार फीचर्स

Summary :

OpenAI chatgpt 5.1: OpenAI ने अपना नया AI मॉडल GPT-5.1 लॉन्च कर दिया है। यह पहले से स्मार्ट और फीचर अपग्रेड के साथ आने वाला है। यह कंपनी के पॉपुलर AI प्लेटफार्म का एडवांस्ड वर्जन है। इस अपडेट के बाद अब ChatGPT ज्यादा बेहतर सुनेगा और जवाब देगा। इसे खासतौर पर बातचीत की क्वालिटी बढ़ाने और प्रॉब्लम को सोल्वे करने के लिए पेश किया गया है। आपको बता दें कि, इससे पहले OpenAI ने अगस्त में GPT-5 को लॉन्च किया था, जिसके बाद इसे लेकर यूजर्स की कई सारी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी…

OpenAI chatgpt 5.1

OpenAI chatgpt 5.1: OpenAI ने अपना नया AI मॉडल GPT-5.1 लॉन्च कर दिया है। यह पहले से स्मार्ट और फीचर अपग्रेड के साथ आने वाला है। यह कंपनी के पॉपुलर AI प्लेटफार्म का एडवांस्ड वर्जन है। इस अपडेट के बाद अब ChatGPT ज्यादा बेहतर सुनेगा और जवाब देगा। इसे खासतौर पर बातचीत की क्वालिटी बढ़ाने और प्रॉब्लम को सोल्वे करने के लिए पेश किया गया है।

आपको बता दें कि, इससे पहले OpenAI ने अगस्त में GPT-5 को लॉन्च किया था, जिसके बाद इसे लेकर यूजर्स की कई सारी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने बड़े सुधार के साथ ChatGPT 5.1 को लॉन्च किया है। इसमें दो नए वेरिएंट जोड़े गए हैं, जिसमें एक GPT-5.1 Instant और दूसरा GPT-5.1 Thinking शामिल है।

ChatGPT 5.1 Features: क्या है ChatGPT-5.1 के दो नए वेरिएंट?

OpenAI chatgpt 5.1
क्या है ChatGPT-5.1 के दो नए वेरिएंट? (Image- Social Media)

OpenAI ने ChatGPT 5.1 को दो नए वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है, जिसमें GPT-5.1 Instant और GPT-5.1 Thinking शामिल है।

1. GPT-5.1 Instant

GPT-5.1 Instant मॉडल बातचीत के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी खास बात ये है कि अगर आप इसे कहेंगे कि 4 शब्दों में जवाब दो, तो अब ये सही तरीके से इंस्ट्रक्शन फॉलो करेगा। पहले वाले वर्जन में अक्सर गलतियां हो जाती थी। यह फास्ट रिएक्शन, नेचुरल और इंसान जैसे बातचीत और सवालों के तुरंत जवाब देगा। यह उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जो ChatGPT का इस्तेमाल सिर्फ नार्मल चैटिंग और इंस्टेंट जानकारी के लिए करते हैं।

2. GPT-5.1 Thinking

GPT-5.1 Thinking मॉडल को गहराई से सोचने और लम्बी बातचीत का लगातार जवाब देने के लिए बनाया गया है। इसकी खास बात ये है कि यह मल्टी-स्टेप रीजनिंग और सवाल की कठिनाई के आधार पर जवाब देगा। यह मॉडल खासतौर पर स्टूडेंट्स, डेवलपर्स, रिसर्चर्स और डीप एनालिसिस करने वालो के लिए सही है।

OpenAI chatgpt 5.1: इसमें मिलेंगे 8 नये Personality Modes

OpenAI chatgpt 5.1
इसमें मिलेंगे 8 नये Personality Modes (image- Social Media)

ChatGPT 5.1 की एक और खासियत ये है कि इसमें 8 Personality Modes भी मिलेंगे। जिनमें Default, Professional, Friendly, Candid, Quirky, Efficient, Nerdy और Cynical शामिल है। यूजर्स अपने हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। जैसे अगर आपको जवाबों की गर्मजोशी बढ़ाने के लिए इमोजी या टोन बढ़ाना या कम करना है, तो आप कर सकते हैं।

किसे मिलेगा ये नया अपडेट?

OpenAI chatgpt 5.1
किसे मिलेगा ये नया अपडेट? (Image- Social Media)

OpenAI का ChatGPT 5.1 फिलहाल Pro, Plus, Go और Business पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। वहीं, फ्री यूजर्स को ये अपडेट कुछ महीनों बाद मिलेगा। इसके अलावा Enterprise और Education प्लान वाले यूजर्स को नया मॉडल डिफॉल्ट बनने से पहले एक हफ्ते का प्रीव्यू भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Indigo Airlines: भारत और कंबोडिया के बीच जल्द शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, इंडिगो ने किया ऐलान

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।