Oppo कंपनी जल्द ही सबसे स्लीम और फोल्डेबल स्मार्टफोन find N5 को पेश कर देगा। माना जा रहा है कि स्मार्टफोन की मोटाई सिर्फ 4mm हो सकती है और स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर यह मोटाई 9mm तक हो सकती है। साथ ही स्मार्टफोन में कई नए फीचर दमदार प्रोसेसर और वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है। लेकिन Oppo ने अभी find N5 स्मार्टफोन की सूचना जारी नहीं की है।
Find N5 स्मार्टफोन में क्या हो सकते है फीचर
स्लीम और फोल्डेबल Find N5 में पावरफुल प्रोसेसर snapdragon 8 elite दिया जा सकता है। वहीं 5,700mh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। बैटरी को चार्ज करने के लिए 50w का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। Find N5 स्मार्टफोन में बेहतर फोटो कैप्चर करने के लिए मेन कैमरा 50mp का दिया जा सकता है। स्मार्टफोन की खास बात है कि इसमें IPX 8 रेटिंग और कई AI फीचर के साथ पेश किया जाएगा


Download Android App
Download iOS App




