Smartphone चयन में चिपसेट की भूमिका अहम, जानें कारण

Summary :

46% जेन-जी को स्मार्टफोन परफॉर्मेंस की चिंता

भारत की जेन-जी पीढ़ी स्मार्टफोन चयन में चिपसेट की परफॉर्मेंस को अहम मानती है। साइबरमीडिया रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, 46% जेन-जी आबादी चिपसेट की उच्च प्रदर्शन क्षमता को प्राथमिकता देती है। वे स्मार्टफोन को पहचान और एक्सप्लोरेशन के टूल्स के रूप में देखते हैं, जिससे उनकी टेक्नोलॉजी से जुड़ी उम्मीदें बढ़ती हैं।

भारत की जेन-जी आबादी तेजी से तकनीक प्रेमी और जानकार बनती जा रही है। 46 प्रतिशत जेन-जी आबादी का कहना है कि उनके लिए स्मार्टफोन की खरीद को लेकर चिपसेट की परफॉर्मेंस बेहद मायने रखती है। यह जानकारी गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई। साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट में कहा गया है कि यंग यूजर्स न केवल लुक्स और प्राइस को देखते हुए अपने लिए एक नया स्मार्टफोन चुन रहे हैं, बल्कि उनके लिए यह भी मायने रखने लगा है कि फोन में कौन-सा चिपसेट है। सीएमआर के इंडस्ट्री रिसर्च ग्रुप के वीपी प्रभु राम के अनुसार, “जेन-जी एक उल्लेखनीय मोड़ पर है, जो पहली ग्लोबली कनेक्टेड पीढ़ी है, जो टेक्नोलॉजी से जुड़ी है। उनके लिए स्मार्टफोन न केवल डिवाइस हैं, बल्कि पहचान की अभिव्यक्ति और एक्सप्लोरेशन के लिए टूल्स भी हैं। राम ने कहा, “वे हाई-परफॉर्मेंस की मांग करते हैं, चाहे फिर यह गेमिंग के लिए हो, कंटेंट क्रिएशन के लिए हो या कार में इन्फोटेनमेंट हब को लेकर उनकी उम्मीदों से जुड़ा हो। इन सभी एक्सपीरियंस को नेक्स्ट-जनरेशन चिपसेट पावर कर रहे हैं।”

OnePlus 13T स्मार्टफोन कल होगा लॉन्च, मिलेगी OLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी

रिपोर्ट में बताया गया है कि जेन-जी पहली ट्रू डिजिटल-नेटिव जनरेशन है, जिसका जन्म स्मार्टफोन के युग में हुआ है और वे टेक्नोलॉजी से गहराई से जुड़े हैं। गेमिंग से जेनएआई तक, वे नए टेक अनुभवों को तेजी से अपनाने में माहिर हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि जेन-जी के लिए केवल चिपसेट मायने नहीं रखता, बल्कि कई लोग परफॉर्मेंस और ट्रस्ट को लेकर ब्रांड को भी प्राथमिकता देते हैं। जेन-जी की बढ़ती उम्मीदें केवल स्मार्टफोन तक ही सीमित नहीं हैं। स्टडी में पाया गया है कि वे कारों को डिजिटल लाइफस्टाइल के हिस्से के रूप में देखते हैं। वे एडवांस सेफ्टी फीचर्स, फास्ट चार्जिंग, एनर्जी एफिशिएंसी और कनेक्टेड एक्सपीरियंस के साथ स्मार्ट व्हीकल को अहमियत देते हैं।

72 प्रतिशत जेन-जी आबादी का मानना है कि कनेक्टेड व्हीकल ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बदलते हैं। गेमिंग एक दूसरा एरिया है, जहां वे काफी एक्टिव हैं। करीब 4 में से 3 जेन-जी यूजर स्मार्टफोन गेमिंग में हफ्ते भर में 6 घंटे तक बिताते हैं। उनके लिए सोशल मीडिया और दोस्त नए गेम खोजने के मुख्य स्रोत हैं। बढ़ती संख्या में लोग प्रीमियम गेमिंग एक्सपीरियंस और ई-स्पोर्ट्स में रुचि रखते हैं। विश्लेषकों ने कहा कि नई जनरेशन कंज्यूमर टेक से जुड़े भविष्य को आकार दे रही है। वे डिमांडिंग, उत्सुक और बेहतर जानकारी रखने वाले हैं। इनसे ब्रांड को तेजी से इनोवेट करने में मदद मिलती है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.