Leica Leitz Phone 3: कैमरा कंपनी Leica ने Leica Leitz Phone 3 को लॉन्च कर दिया गया है. इससे पहले Leica ने Leitz Phone 2 लॉन्च किया था, जिसे लोगो ने काफी पसंद किया था. अब Leica Leitz Phone 3 को इसके अपग्रेड वर्जन के तोर पर उतरा गया है. इस लेटेस्ट हैंडसेट में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर, 47.2MP प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Leica Leitz Phone 3 को सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में उतारा गया है. फिलहाल इसकी कीमत नहीं बताई गई है. हालांकि, इसकी बिक्री जापान में एक्सक्लूसिव तौर पर 19 अप्रैल से होगी.

क्या हैं Leica Leitz Phone 3 के Specifications?
इस स्मार्टफोन में 6.6-इंच WUXGA+ (2,730 x 1,260 पिक्सल) Pro IGZO OLED डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही इसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मौजूगद है. ये एंड्रॉयड 14 पर चलता है.

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 6x डिजिटल जूम के साथ 47.2-megapixel 1-inch CMOS सेंसर और एक 1.9-megapixel डेप्थ सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है. वहीं, इसके फ्रंट में 8X डिजिटल जूम के साथ 12.6MP सेंसर दिया गया है. कैमरा सिस्टम में Leitz Looks ऐप का भी सपोर्ट दिया गया है.

Leica Leitz Phone 3 की बैटरी 5,000mAh की है और ये डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस केलिए IP68 रेटेड है. यहां इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.


Download Android App
Download iOS App




