Moto G Play (2024): मोटोरोला का नया फोन हुआ लॉन्च, ये है कीमत और स्पेशल फीचर्स- Moto G Play (2024) Launch

Moto G Play (2024): मोटोरोला का नया फोन हुआ लॉन्च, ये है कीमत और स्पेशल फीचर्स

Moto G Play (2024) Launch: स्मार्टफोन कम्पनी मोटोरोला ने अपनी पॉपुलर G Series में Moto G Play (2023) को लॉन्च के बाद अब यूजर्स के लिए Moto G Play (2024) को भी लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन फिल्हाल अमेरिका में लॉन्च हुआ है। ये नया फोन Moto G Play (2023) के सक्सेसर के रूप में एंट्री कर चुका है। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Moto G Play (2024) की कीमत

BWKyrTAiR9oz5FYjxJpqG7 1200 80

कीमत की बात करें तो Moto G Play (2024) को 150 डॉलर में लॉन्च किया गया है। अमेरिका में मोटोरोला का यह फोन 8 फरवरी को पहली सेल में खरीदारी के लिए पेश होगा। Moto G Play (2024) को कंपनी ने sole Sapphire Blue कलर में लेकर आई है।

Moto G Play (2024) के फीचर्स

17 01 2024 moto g play 2024 23631204

  • Moto G Play 2024 को कंपनी ने Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ पेश किया है।
  • कंपनी ने 6.5 इंच के HD+ रेजोल्यूशन डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 nits पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया है।
  • नया फोन (Moto G Play 2024) 4GB RAM के साथ लाया गया है।
  • फोन में 2GB वर्चुअल रैम की सुविधा भी मिलती है।
  • फोन 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया गया है।
  • Moto G Play (2024) को कंपनी ने 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया है।
  • मेन कैमरा एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ पेयर किया गया है।
  • फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Moto G Play 2024 को कंपनी 5,000mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ लेकर आई है।
  • Moto G Play 2024 स्मार्टफोन Android 13 OS पर रन करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।