जल्द लॉन्च होगा Realme 14, जानिए क्या मिल सकते है फीचर

Summary :

Realme 14 में 120Hz Amoled डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलने की संभावना

Realme 14 स्मार्टफोन 19 मार्च को लॉन्च होने वाला है। इसमें Snapdragon प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Amoled डिस्प्ले और 50MP का मेन कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा, 8GB से 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के विकल्प मिल सकते हैं। कीमत की जानकारी MCW में लॉन्च के दौरान सामने आएगी।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme का नया स्मार्टफोन Realme 14 जल्द ही वैश्विक बाजार में दस्तक दे सकता है। Realme ने इस स्मार्टफोन की अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Snapdragon प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, Amoled डिस्पले और कई नए फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Realme 14 में क्या मिल सकते है फीचर

Realme 14 स्मार्टफोन को गेम खेलने वालों के सुविधा और फीचर के आधार पर तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में Amoled डिस्पले जो 120hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी, बड़ी 6000mah की बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और कई बेहतर विकल्प के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

Realme 14 में कैमरा और स्टोरेज

Realme 14 में नए फीचर के साथ ही शानदार फोटो कैप्चर करने के लिए 50mp का मेन कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8GB  से 12GB  तक रैम और 256GB तक का स्टोरेज दिया जा सकता है। Realme ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।