Samsung Galaxy Book 4 : अगर आप लम्बे समय से एक बेहतरीन लैपटॉप खरीदने की सोच रहे थे जो ग्राफिक्स डिजाइनर से लेकर गेमिंग के लिए बेस्ट हो। इसके साथ-साथ एआई से भी लैस हो, तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। बता दें कि सैमसंग (Samsung) ने अपने नए लैपटॉप Samsung Galaxy Book 4 को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप में आपको काफी फीचर्स मिलने वाले हैं।
Highlights
- सैमसंग ने लांच की Samsung Galaxy Book 4
- AI लैस लैपटॉप है Samsung Galaxy Book 4
- ग्राफिक्स डिजाइनर और गेमर्स के लिए है बेस्ट
- 5 हजार का मिलेगा कैशबैक
Samsung Galaxy Book 4 मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 लैपटॉप में एआई पर काम करने वाला रीमास्टर टूल यूजर्स को पुरानी तस्वीरों को रिस्टोर और लो-क्वालिटी की फोटो को बदलने की सुविधा देता है। इस टूल का यूज किसी फोटो से अनवांटेड लाइट हटाने के लिए होता है। वहीं बैटरी की बात करें तो इस गैलेक्सी बुक 4 में 54Wh की बैटरी है, जो USB टाइप-सी पोर्ट के जरिए 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
जानें कितनी होगी कीमत

सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 को सैमसंग इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर इंटेल कोर 5 सीपीयू और 8जीबी रैम ऑप्शन के लिए 70 हजार 990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया है। इसके अलावा 16जीबी वैरिएंट वाले लैपटॉप की कीमत 75 हजार 990 रुपये है। इसके साथ ही गैलेक्सी बुक 4 का इंटेल कोर 7 वेरिएंट केवल 16जीबी रैम के साथ पेश किया गया है और इसकी कीमत 85 हजार 990 रुपये है।
इन कलर में है लैपटॉप उपलब्ध

सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 लैपटॉप के सभी वैरिएंट दो कलर ऑप्शन में मिलते है। जिसमे पहला कलर ग्रे तो दूसरा सिल्वर है। इसके साथ ही कंपनी ने ऐलान किया है कि गैलेक्सी बुक 4 खरीदने वाले ग्राहक को 5 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा और साथ ही 4 हजार रुपये तक का अपग्रेड बोनस हासिल कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




