UP News: मेरठ में होली का अलर्ट जारी, एसपी और SSP ने दिए ये खास निर्देश

Summary :

होली की आड़ में हुड़दंग, अश्लीलता और फूहड़ता फैलाने वालों के खिलाफ योगी सरकार सख्त एक्शन लेगी। यूपी के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। होटल और क्लब में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोहों को लेकर यूपी के सभी जिलों में विशेष चेतावनी जारी की गई है। गाजियाबाद में भी इसी क्रम में पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से होली के मौके पर शांति बनाए रखने की अपील की है। यूपी में होली को लेकर अलर्ट जारी होली को लेकर गाजियाबाद पुलिस रहेगी अलर्ट पर हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की…

होली की आड़ में हुड़दंग, अश्लीलता और फूहड़ता फैलाने वालों के खिलाफ योगी सरकार सख्त एक्शन लेगी। यूपी के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। होटल और क्लब में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोहों को लेकर यूपी के सभी जिलों में विशेष चेतावनी जारी की गई है। गाजियाबाद में भी इसी क्रम में पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से होली के मौके पर शांति बनाए रखने की अपील की है।

  • यूपी में होली को लेकर अलर्ट जारी
  • होली को लेकर गाजियाबाद पुलिस रहेगी अलर्ट पर

हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

इस मौके पर लोगों से कहा गया कि अगर कोई शख्स गुलाल या अबीर नहीं लगाना चाहता है तो उसे जबरन रंग या गुलाल न लगाया जाए। हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ तुरंत ही थाने को बताया जाए। डीजे साउंड सिस्टम पर पूर्ण तरह से रोक लगी है ऐसे में शोर मचाने वाले हुल्लड़ गाने पर नजर रखी जाय और इस तरह की कोई घटना कहीं हो रही है तो तुरंत ही पुलिस को जानकारी दी जाए।

स्टंटबाजी पर पुलिस कसेगी शिकंजा

इसके साथ ही अगर कोई शख्स शराब पी कर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाएगा तो ट्रैफिक नियमों के तहत चालान होंगे ही साथ ही अगर अन्य नियमों के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही आप स्टंटबाजी करेंगे तो पुलिस शिकंजा कसेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team