अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में कार दुर्घटना में भारतीय पेशेवर की मौत

Summary :

Car Accident In Pennsylvania: अमेरिकी के पेंसिल्वेनिया राज्य में एक कार दुर्घटना में 24 वर्षीय एक भारतीय पेशेवर की मौत हो गई। Highlights: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में कार दुर्घटना में भारतीय पेशेवर की मौत दूतावास ने युवक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया जोशी के शव को जल्द से जल्द भारत भेजने की तैयारी   दूतावास ने युवक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। दूतावास ने युवक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि…

car accident in Pennsylvania

Car Accident In Pennsylvania: अमेरिकी के पेंसिल्वेनिया राज्य में एक कार दुर्घटना में 24 वर्षीय एक भारतीय पेशेवर की मौत हो गई।

Highlights:

  • अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में कार दुर्घटना में भारतीय पेशेवर की मौत
  • दूतावास ने युवक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया
  • जोशी के शव को जल्द से जल्द भारत भेजने की तैयारी

 

दूतावास ने युवक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। दूतावास ने युवक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि 21 मार्च को पेंसिल्वेनिया में एक दुखद कार दुर्घटना में अर्शिया जोशी की मौत हो गई। जोशी ने पिछले साल स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी।

जोशी के शव को जल्द से जल्द भारत भेजने की तैयारी

वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह जोशी के परिवार और स्थानीय समुदाय के नेताओं के संपर्क में है। उसने मृतक के बारे में अधिक जानकारी दिए बिना कहा, ‘‘जोशी के शव को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।’’ गैर-लाभकारी संगठन ‘टीम एड’ जोशी के शव को उसके परिवार के पास दिल्ली भेजने में सहायता कर रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News