बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार दो आरोपियों को 21 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : पुलिस रिमांड में भेजे गए दोनों आरोपी
बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात यहां उनके कार्यालय के बाहर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया था और उनकी 14 दिन की रिमांड मांगी थी। पुलिस ने अदालत को बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपी विरोधाभासी जानकारी दे रहे हैं। इसे देखते हुए 14 दिन की रिमांड जरूरी हो जाती है, ताकि उनसे कई पहलुओं पर विस्तार पूर्वक पूछताछ हो सके।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने पुणे में रहकर रेकी की थी। यह पता लगाना जरूरी हो जाता है कि आखिर इनके पास से हथियार कहां से आए। इन्हें किसी ने मुहैया कराया था या इन्होंने इसका बंदोबस्त खुद ही किया था। यह सभी जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस का कहना है कि हमें कई पहलुओं से इस मामले की जांच करनी होगी, तभी जाकर पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा का है, जबकि तीसरे आरोपी की पहचान हो चुकी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, अब खबर है कि इस मामले में चौथे आरोपी मोहम्मद जीशान अख्तर का नाम भी सामने आया है।उनके कार्यालय के बाहर पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी को पांच राउंड गोली मारी थी, जिसमें तीन गोलियां उन्हें लगीं। सिद्दीकी की पेट और छाती पर गोली लगने की बात सामने आई थी। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



