Baba Siddiqui हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चौथे आरोपी की हुई पहचान

Summary :

Baba Siddiqui: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से पूरे शहर में शोक की लहर है। इस बीच बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हत्या में शामिल चौथे आरोपी की पहचान हो गई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इससे पहले तीन आरोपियों के नाम सामने आए थे। आरोपी की हुई पहचान पुलिस ने बताया था कि आरोपियों के नाम शिवा, धर्मराज और गुरमेल हैं। शिव और धर्मराज उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। इन दोनों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड…

Baba Siddiqui

Baba Siddiqui: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से पूरे शहर में शोक की लहर है। इस बीच बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हत्या में शामिल चौथे आरोपी की पहचान हो गई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इससे पहले तीन आरोपियों के नाम सामने आए थे।

आरोपी की हुई पहचान

पुलिस ने बताया था कि आरोपियों के नाम शिवा, धर्मराज और गुरमेल हैं। शिव और धर्मराज उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। इन दोनों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, जबकि गुरमेल हरियाणा का रहने वाला है। धर्मराज और गुरमेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवा फरार है। बताया जा रहा है कि उसे इस हत्या की सुपारी दी गई थी। अब चौथे आरोपी की पहचान मोहम्मद जीशान अख्तर के रूप में की गई है।

the killer Dharamraj of Baba Siddiqui, was from Bahraich | बाबा सिद्दीकी को  गोली मारने वाले 2 शूटर बहराइच के: दोनों पड़ोसी, उम्र 18-19 साल; SP  बोलीं-कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड ...

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड मांगी है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को लेकर दोनों आरोपियों से कई पहलुओं पर पूछताछ जरूरी है। ऐसे में हमें 14 दिनों की रिमांड चाहिए। आरोपियों के पास से 28 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पुणे में रहकर रेकी की थी। इसके बाद फायरिंग की पूरी पटकथा तैयार की।

आरोपियों से पूछताछ

पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों को हथियार कहां से मिले? दोनों आरोपी पूछताछ के दौरान कई विरोधाभासी जानकारी दे रहे हैं, जिसे लेकर शंकाएं पैदा हो रही हैं। फिलहाल, पुलिस चाहती है कि दोनों को रिमांड में लिया जाए, ताकि इस मामले में विस्तृत पूछताछ हो सकें। पुलिस ने तीसरे आरोपी शिवा को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही थी।

बाबा सिद्दीकी को गोली मारकर हत्या

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, 2 गिरफ्तार, कई सितारे देखने के लिए पहुंचे  अस्पताल - 22Scope News

बता दें कि शनिवार रात को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टरों के मुताबिक, बाबा के पेट और छाती पर गोली लगी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Pannelal Gupta