MahaShivratri पर 11.69 लाख श्रद्धालुओं ने किए Kashi Vishwanath के दर्शन

Summary :

महाशिवरात्रि पर Kashi Vishwanath धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महाशिवरात्रि पर 11.69 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के चरणों में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने दर्शनार्थियों को सुरक्षा, सुविधा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए थे। वहीं, काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की देखरेख में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की समुचित व्यवस्था की गई थी।

महाशिवरात्रि पर प्रातः काल से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का रेला लग गया था। सभी ने बाबा के दर्शन कर श्रद्धा से जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर काशी में जनसमुद्र उमड़ा रहा। वहां अभी भी श्रद्धालुओं का निरंतर आना जारी है।

महाशिवरात्रि पर भी काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का आना निरंतर जारी रहा। भीड़ का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सुबह तक ही लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर लिए थे। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई।

महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को भगवान शिव की नगरी काशी में योगी सरकार ने श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराकर इस अवसर को और भी भव्य बना दिया। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और गंगा घाटों पर हुई इस पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। योगी सरकार ने धार्मिक आस्था को सम्मान देने की परंपरा को कायम रखते हुए इस महत्वपूर्ण पर्व पर भी पुष्पवर्षा की व्यवस्था की। पुष्पवर्षा के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

फरवरी मास में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं का काशी विश्वनाथ धाम में निरंतर आना होता रहा। इनमें से कई तिथियों पर छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। अन्य तिथियों में भी चार से पांच लाख श्रद्धालुओं का बाबा के धाम में आना जारी रहा। जबकि, श्रद्धालुओं का काशी और विश्वनाथ धाम में आना निरंतर जारी है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.