मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन इस चुनाव को परिवारवाद का मुद्दा भी बनाने की कोशिश की जा रही है। जहां होने वाले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड सेएक ही परिवार के तीन सदस्य चुनावी मैदान पर उतरे हैं। जी हाँ मां और बेटी को जहां समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं इसी परिवार के एक सदस्य को कांग्रेस ने चुनावी अखाड़े में उतारा है।
कहाँ से किसको मिली सीट ?
राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है, और तमाम राजनीतिक दलों में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग रही है। भाजपा जहां 136 उम्मीदवारों के नाम तय कर चुकी है, वहीं कांग्रेस 144 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा चुकी है। इसके अलावा सपा ,बसपा भी उम्मीदवारों के नाम का फैसला कर रही है। परिवारवाद की झलक बुंदेलखंड में देखने को मिली है, जहां एक ही परिवार से नाता रखने वाले तीन सदस्य चुनाव मैदान में है। सपा की ओर से घोषित किए गए नामों में मां-बेटी का नाम है। झांसी के गरौठा से पूर्व विधायक दीप नारायण यादव की पत्नी मीरा यादव को निवाड़ी से सपा ने उम्मीदवार बनाया है, तो उनकी बेटी शिवांगी को पृथ्वीपुर से पार्टी ने मैदान में उतारा है। इसके अलावा इसी परिवार से नाता रखने वाले और गरौठा निवासी चरण सिंह यादव को कांग्रेस ने बिजावर से उम्मीदवार बनाया है।


Download Android App
Download iOS App



