उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में शनिवार तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गुरुग्राम से पर्यटकों को लेकर बिहार जा रही वोल्वो बस के पलट जाने से उसपर सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई और 30 घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक पर्यटक वोल्वो बस गुरुग्राम से करीब 70 पर्यटकों को लेकर बिहार जा रही थी।
उन्होंने बताया कि तड़के करीब साढ़ चार बजे उन्नाव जिले के बांगरमऊ इलाके में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 229 पर तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में चार की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हल्की चोट है। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




