8 Year Old Girl Climbs Gaura Mountain: 8 साल की उम्र में पढ़ाई के साथ ही नंदादेवी साह ने कम उम्र में ही इतिहास रच दिया है। बता दें कि पर्वतारोही अनित साह की बेटी ने 17.480 फिट ऊंचा गौरा माउंटेन फतह कर दिया है। इस लंबी चढ़ाई को सफलतापूर्वक पूरा करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। बता दें कि 3 जून से 15 जून तक माउंट रुद्र अभियान चलाया गया था जिसमें चौथी कक्षा में पढ़ने वाली नंदादेवी ने अपने पिता के साथ यह चढ़ाई पूरी की है।
Youngest Mountain Climber: गौरा देवी माउंटेन फतह किया

नंदादेवी ने गौरा देवी पर्वत फतह करने से पहले ही चंद्र शिला, दयारा बुग्याल, हिमालय में आइस क्लाइंबिंग, छोटा कैलाश ट्रेक, इंद्रहारा बेस कैंप पर भी चढ़ाई पूरी कर चुकी है। उनका यह उत्साह बचपन से ही रहा है और अपने माता-पिता के साथ ट्रेकिंग पर जाती रही है जिससे सिर्फ 8 साल की उम्र में गौरा देवी माउंटेन फतह करके इतिहास रच दिया है।
Child Mountaineer: भारी बर्फबारी ने बाधा डाली

नंदादेवी साहर अभी नैनीताल के आल सेंट्स कालेज में चौथी कक्षा में पढ़ती है और बचपन से ही ट्रेकिंग करती रही है। बता दें कि 3 जून से शुरू हुआ यह माउंट रुद्र अभियान 15 जून तक रहा था जिसमें लीडर अनित साह ने कमान संभाली थी लेकिन यह चढ़ाई करना आसान नहीं था। इस दौरान भारी बर्फबारी ने बाधा डाली थी जिससे 25 सदस्यों को खराब मौसम के कारण गंगोत्री साइट माउंट रुद्र गहरा गोएरा से नीचे आना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App




