सड़क पर चलते-चलते गिरा युवक, अचानक हुई मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर

Summary :

चलते-चलते सड़क पर गिरा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवक की सड़क पर चलते-चलते अचानक मौत हो गई, जो सीसीटीवी में कैद हो गई है। रेहान कुरैशी की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना ने पूरे इलाके में चिंता और शोक का माहौल बना दिया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Moradabad News: देशभर से आए दिन कई चौंकाने वाले और दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आते हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की सड़क पर चलते-चलते अचानक मौत हो गई. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजकर 34 मिनट की है. 25 वर्षीय युवक रेहान कुरैशी, जो नगर पंचायत के मोहल्ला बड़ी मंडी का रहने वाला था, रोज की तरह दोपहर का खाना खाने के बाद अपनी दुकान के लिए निकला था. लेकिन घर से कुछ ही कदम की दूरी पर वह अचानक लड़खड़ाया और सड़क पर गिर पड़ा.

मौत की वजह का नहीं लगा पता

ये सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Khushi75758998 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. सीसीटीवी फुटेजमें देखा जा सकता है कि हादसे के तुरंत बाद आस-पास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को नजदीकी क्लिनिक में ले जाया गया. हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया, लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. फिलहाल, युवक की मौत के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

हाल ही में हुई थी शादी

रेहान कुरैशी मोबाइल सिम की रिटेलिंग का काम करता था और सात महीने पहले ही उसकी शादी उत्तराखंड के रामनगर की एक युवती से हुई थी. रोज की तरह ही वह काम पर जा रहा था, लेकिन इस तरह अचानक मौत हो जाना हर किसी को हैरान कर गया है.

अयोध्या में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग की तैयारी शुरू

युवक की मौत की जांच जारी

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती रिपोर्ट्स में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी. यह दुखद घटना न सिर्फ मृतक के परिवार के लिए, बल्कि पूरे इलाके के लोगों के लिए भी गहरी चिंता और शोक का विषय बनी हुई है.

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।