महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार को बैठक हुई जिसमें महा विकास अघड़ी (एमवीए) के नेताओं अथवा उनके करीबी रिश्तेदारों या सहयोगियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के मुद्दे पर बातचीत हुई। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की मांगों पर सरकार द्वारा नियुक्त की गयी समिति की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट पर भी चर्चा की। ये कर्मचारी पिछले चार महीने से अधिक समय से हड़ताल पर हैं। सूत्रों ने बताया कि समिति ने अपनी रिपोर्ट में एमएसआरटीसी के राज्य सरकार में विलय का विरोध किया है।
शिवसेना नेताओं को ठाकरें ने रात्रि भोजन के लिए किया आमंत्रित
ठाकरे ने अपने आधिकारिक आवास पर शिव सेना नेताओं को रात्रि भोज पर भी आमंत्रित किया। ठाकरे शिवसेना के अध्यक्ष भी है जो तीन दलों के गठबंधन वाली महा विकास आघाडी सरकार का नेतृत्व कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



