काबुल के चीनी रेस्टोरेंट में जोरदार धमाका, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Summary :

Afghanistan Restaurant Blast: अफगानिस्तान के काबुल के सबसे सुरक्षित स्थान में से एक शहर-ए-नाव भीषण विस्फोट से दहल उठा है।  अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके में एक होटल में हुए विस्फोट में एक चीनी नागरिक सहित सात लोग मारे गए। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि यह विस्फोट चीनी मुस्लिम और अफगानी लोगों के संयुक्त रेस्तरां “चाइनीज नूडल” में हुआ। उन्होंने बताया कि मृतकों में शिनजियांग प्रांत के निवासी एक चीनी मुस्लिम अब्दुल मजीद भी शामिल थे। Afghanistan Restaurant Blast काबुल शहर के शाहर-ए-नाव की गुलफोरोशी गली में ‘चाइनीज नूडल’ नाम के चीनी मुस्लिम और अफगानी…

Afghanistan Restaurant Blast: अफगानिस्तान के काबुल के सबसे सुरक्षित स्थान में से एक शहर-ए-नाव भीषण विस्फोट से दहल उठा है।  अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके में एक होटल में हुए विस्फोट में एक चीनी नागरिक सहित सात लोग मारे गए। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि यह विस्फोट चीनी मुस्लिम और अफगानी लोगों के संयुक्त रेस्तरां “चाइनीज नूडल” में हुआ। उन्होंने बताया कि मृतकों में शिनजियांग प्रांत के निवासी एक चीनी मुस्लिम अब्दुल मजीद भी शामिल थे।

Afghanistan Restaurant Blast

Afghanistan Restaurant Blast
Afghanistan Restaurant Blast

काबुल शहर के शाहर-ए-नाव की गुलफोरोशी गली में ‘चाइनीज नूडल’ नाम के चीनी मुस्लिम और अफगानी लोगों के संयुक्त रेस्तरां में भीषण विस्फोट हुआ। यह रेस्तरां अब्दुल मजीद नाम के एक चीनी मुस्लिम, उनकी पत्नी और अब्दुल जब्बार महमूद नाम के एक अफगानी व्यक्ति द्वारा चलाया जाता था। अब्दुल मजीद चीन के शिनजियांग प्रांत के मुस्लिम निवासी थे और यहां खाना विशेष रूप से चीनी मुसलमानों के लिए बनाया और बेचा जाता था। इस हमले के बाद एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल उठे है और माना जा रहा है कि आईएसआईएस-खुरासान आतंकी संगठन ने इस विस्फोट को अंजाम दिया होगा।

Kabul Blast News

Afghanistan Restaurant Blast
Afghanistan Restaurant Blast

इस भीषण विस्फोट में अयूब नाम का एक चीनी नागरिक समेत 6 अफगान नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। घायलों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है, जिन्हें चोट आई है औऱ कई घायलों की सर्जरी के लिए भी जांच की जा रही है। यह विस्फोट इतना भीषण था कि दूर तक आसमान में धुंए का गुबार देखा गया । सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका सीज कर दिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि यहां कई देशों के दूतावास और विदेशी आवास भी स्थित है जिससे यह बेहद ही संवेदनशील इलाका माना जाता है।

ALSO READ: धधक उठा कराची का गुल प्लाजा, भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत, 60 लापता, PAK सेना जुटी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।