Bahraich Violence के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, CM बोले- आरोपियों को नहीं बख्शेंगे

Summary :

Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन की शोभा यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। Highlights Bahraich Violence के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा- CM Yogi 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा उत्तर प्रदेश के बहराइच में 13 अक्टूबर को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों आपस में भिड़ गए थे। इस बीच…

Bahraich Violence

Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन की शोभा यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

Highlights

  • Bahraich Violence के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
  • आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा- CM Yogi
  • 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा

उत्तर प्रदेश के बहराइच में 13 अक्टूबर को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों आपस में भिड़ गए थे। इस बीच गोली भी चली जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शव के साथ सड़क पर रख प्रदर्शन किया। अंतिम संस्कार को देखते हुए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव-फायरिंग, एक की मौत, थाना  इंचार्ज और चौकी इंचार्ज सस्पेंड - Bahraich violence over idol immersion two  police personnel ...

माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- CM Yogi

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल पोस्ट में लिखा जनपद बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी को सुरक्षा की गारंटी, लेकिन उपद्रवियों और जिनकी लापरवाही से घटना घटी है, ऐसे लोगों को चिह्नित कर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रतिमा विसर्जन जारी रहेगा। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को मौके पर उपस्थित रहकर धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय से प्रतिमा विसर्जन कराने हेतु निर्देशित किया है।

Sudhir Mishra 🇮🇳 on X: "बहुत बड़ी खबर : बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने  वालों को बख्शा नहीं जायेगा : सीएम योगी जी योगी जी का अधिकारियों को निर्देश  ...

10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मृतक के भाई हरिमिलन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 13 अक्टूबर को उसका भाई रामगोपाल मूर्ति विसर्जन देखने महराजगंज गया था। अब्दुल हमीद के घर के सामने चार अज्ञात लोग बैठे थे। वो भाई राम गोपाल को पकड़कर घर मे खींच कर ले गए तलवार से कई वार करने के बाद उसे गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इस मामले में एसपी वृंदा शुक्ला ने लापरवाही बरतने के आरोप में स्थानीय थाने के एसएचओ और चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Pannelal Gupta