रविवार को देश में लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न हो चूका है। चुनाव संपन्न होते ही एग्जिट पोल भी सामने आ चुके है। एग्जिट पोल के सामने आते ही विपक्ष में हलचल मच गई है। पोल के मुताबिक में एनडीए को भारी बहुमत का अनुमान है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव बसपा प्रमुख मायावती से मिलने लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचे।
लगभग एक घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव वहां से निकल गए। कयास लगाए जा रहे है की इस मुलाकात में एग्जिट पोल को लेकर चर्चा हुई होगी। गौरतलब है की बसपा प्रमुख मायावती की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की खबरों के बीच बसपा ने कहा है कि उनकी कोई बैठक नहीं है।
बहुजन समाज पार्टी ने स्पष्ट किया कि उनकी सुप्रीमो मायावती आज राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष के नेताओं के साथ कोई बैठक नहीं करेंगी। बसपा का यह बयान उन रिपोर्ट्स के बाद आया है जिसमें बताया जा रहा था कि मायावती विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर सकती हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि मायावती आज दिल्ली में किसी भी तरह की बैठक नहीं कर रही हैं। वह आज लखनऊ में ही रहेंगी।


Download Android App
Download iOS App




