Agra Zip Line Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा के ताजगंज में मनोरंजन स्थल पर एक खौफनाक हादसा हो गया। यहां ताजनगरी फेज-2 स्थित चौपाटी में जिप लाइन का हुक टूटने से 15 साल का बच्चा 45 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। इस घटना ने एक बार फिर एडवेंचर राइड संचालित करने वाली कंपनी पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कंपनी के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जिप लाइन का तार टूटने से 45 फीट नीचे गिरा बच्चा
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार शाम करीब छह बजे ताजगंज इलाके की है। जहां फिरोजाबाद के चूड़ी व्यापारी पंकज अग्रवाल का बेटा कुणाल अग्रवाल (16) अपने परिवार के साथ घूमने गया था। वहां वह जिप लाइनिंग झूले का आनंद ले रहा था, तभी बीच में ही जिप लाइन का तार टूट गया और बच्चा सीधा जमीन पर आकर गिर गया।
वहां मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो अपने फ़ोन में रिकॉर्ड कर लिया, इस वीडियो में बच्चे को गिरते देख आपकी रूह कांप जाएगी। उस समय बच्चे के माता-पिता भी वहीं मौजूद थे, उनके सामने ही बेटे ने दम तोड़ दिया। बच्चे को तुरंत सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चो की जिद से ज्यादा जिंदगी जरूरी है@up @india
आगरा ब्रेकिंग
आगरा चौपाटी पर दर्दनाक हादसा।
जिप लाइनिंग झूले से गिरकर 15 वर्षीय बच्चे की मौत।
*बच्चे के गिरने का गिरने का लाइव वीडियो आया सामने,*
*दिल दहलाने वाला वीडियो मोबाइल में हुआ कैद,*
संचालन करने वाली कंपनी पर उठे… pic.twitter.com/grvOxWq4fb
— Ajendra chauhan (@Ajendra38789723) May 25, 2026
Adventure Ride Accident in Agra: पुलिस हिरासत में कंपनी का मैनेजर
इस दर्दनाक हादसे के बाद चौपाटी पर जिप लाइनिंग संचालन करने वाली कंपनी और उसके सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए जरूरी सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है।
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कंपनी के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। लापरवाही बरतने के आरोप में कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Agra News Today: स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल
पुलिस ने मृत बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। इसके अलावा आगरा चौपाटी पर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




