इस वेलेंटाइन रोमांस करें पर थोड़ा संभल कर, कहीं AI Scam के जाल में न फंस जाएं

Summary :

AI Scam on Valentine’s Day: जैसे-जैसे वैलेंटाइन डे नज़दीक आ रहा है, रोमांस स्कैम के खतरे भी बढ़ने लगे हैं। जो एआई के कारण और भी खतरनाक होते जा रहे हैं। ये स्कैम अक्सर डेटिंग ऐप्स या सोशल मीडिया के ज़रिए शुरू होते हैं, जहाँ स्कैमर नकली पहचान बनाते हैं और समय के साथ रीलेशनशिप बनाकर विक्टिम का विश्वास जीत लेते हैं। विश्वास लंबी बातचीत के आधार पर जीता जाता है उसके बाद उनसे पैसों की मांग की जाती है। इस तरह के लोग कहीं भी हो सकते हैं, ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम या स्नैपचैट पर मिल…

AI Scam on Valentine’s Day: जैसे-जैसे वैलेंटाइन डे नज़दीक आ रहा है, रोमांस स्कैम के खतरे भी बढ़ने लगे हैं। जो एआई के कारण और भी खतरनाक होते जा रहे हैं। ये स्कैम अक्सर डेटिंग ऐप्स या सोशल मीडिया के ज़रिए शुरू होते हैं, जहाँ स्कैमर नकली पहचान बनाते हैं और समय के साथ रीलेशनशिप बनाकर विक्टिम का विश्वास जीत लेते हैं। विश्वास लंबी बातचीत के आधार पर जीता जाता है उसके बाद उनसे पैसों की मांग की जाती है।

इस तरह के लोग कहीं भी हो सकते हैं, ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम या स्नैपचैट पर मिल सकते हैं, ये और तो और डेटिंग एप्स टिन्डर, बम्बल या हिन्ज पर मिल सकते हैं।

AI Scam on Valentine’s Day : क्या कहती हैं रिपोर्ट

AI Scam on Valentine's Day
AI Scam on Valentine’s Day ( source : social media)

बेटर बिसनेस ब्यूरो 2024 स्कैम ट्रेकर रिस्क की रिपोर्ट पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा रिस्क स्कैम वाला सेक्शन रोमांस का है, जहां 6099 डौलर रोमांस के चलते लोगों ने गंवाए।

इस तरह के स्कैम अक्सर औनलाइन होते हैं जहां विक्टिम पैसों का ट्रांसजेक्शन औनलाइन माध्यमों से करते हैं।

वैलेंटाइन डे के आसपास, McAfee ने भी ऑस्ट्रेलियाई लोगों को रोमांस और डेटिंग घोटालों से सावधान रहने की चेतावनी दी है। कंपनी ने एक शोध का हवाला दिया है जिसमें पाया गया है कि डेटिंग और सोशल प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल और AI-आधारित धोखाधड़ी का व्यापक प्रसार है। McAfee के नए सर्वे में पाया कि आधे ऑस्ट्रेलियाई लोगों का ऑनलाइन फर्जी प्रोफाइल या AI-जनरेटेड बॉट से सामना हुआ है। सात में से एक ने ऑनलाइन रोमांस या डेटिंग घोटाले में पैसे गंवाने की सूचना दी, जिसमें एवरेज 780 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का नुकसान हुआ।

लगभग आधे ऑस्ट्रेलियाई (48%) ने कहा कि ऑनलाइन डेटिंग या सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मिले किसी व्यक्ति ने उनसे पैसे भेजने या वित्तीय जानकारी साझा करने के लिए कहा था। 35 वर्ष से कम आयु के वयस्कों में यह आंकड़ा बढ़कर 70% हो गया।

इस सर्वे में उम्र और लिंग के आधार पर स्पष्ट अंतर दिखाता है। 25 से 34 वर्ष की आयु के ऑस्ट्रेलियाई लोगों द्वारा पैसे खोने की संभावना अधिक थी, जबकि पुरुषों को अधिक नुकसान होने की संभावना थी। वहीं 18 से 24 वर्ष की आयु के लगभग एक तिहाई एडल्ट ने कहा कि उन्हें हर हफ्ते संभावित रोमांस स्कैम का सामना करना पड़ता है, जबकि 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्कों में यह आंकड़ा 12% था।

इसमें एक बड़ा हिस्सा अपनी प्रोफाइल पिक्चर को एआई के माध्यम से बदलना हो उसे पहले से सुंदर बनाना है। यह महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में अधिक देखने को मिला।

Valentine Day Safety Tips : इन घोटालों से बचने के तरीके

AI Scam on Valentine's Day
AI Scam on Valentine’s Day (source : social media)

इन घोटालों का शिकार होने से बचने के लिए, अगर कोई व्यक्ति आपसे Signal, WhatsApp और Telegram जैसे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने को कहे तो सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए संकेत पहचानने की जरूरत है। जैसे –

Romance Scam : रहें सावधान

AI Scam on Valentine's Day
AI Scam on Valentine’s Day (source : social media)
  • अगर कोई व्यक्ति आपसे आमने-सामने मिलने का वादा करता है लेकिन हमेशा कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टाल देता है, तो यह एक बड़ा खतरा है।
  • अगर आपको किसी सेलिब्रिटी का वीडियो मिले तो भी सतर्क रहें, क्योंकि स्कैमर मशहूर हस्तियों का रूप धारण करने के लिए AI का इस्तेमाल करते हैं ताकि आपको इंप्रेस कर संबंध बना सकें।
  • स्कैमर अक्सर लंबी चाल चलते हैं, विक्टिम से महीनों तक बात करने के बाद पैसे मांगते हैं।
  • पैसों की डिमांड हमेशा औनलाइन माध्यमों से करते हैं।
  • दूसरों से शेयर ना करने को कहते हैं।

यह भी पढ़ें – iPhone यूजर्स को मिलेंगे 6 नए फीचर, डेटा ट्रांसफर हुआ आसान, जानें कैसे करें डाउनलोड

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।