एनकाउंटर वाले विवादित बयान पर एक्शन… AIMIM के 3 बड़े नेता गिरफ्तार, शौकत अली की तलाश जारी

Summary :

AIMIM leaders Arrested: उत्तर प्रदेश में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने पश्चिमी यूपी के मेरठ में 2027 चुनाव को लेकर शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने कई विवादित बयान भी दिए, जिसके बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेताओं की मुश्किल बढ़ गई है। पुलिस ने 3 बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। AIMIM के वेस्ट यूपी अध्यक्ष मेहताब चौहान, महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी व महानगर सचिव रजी सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ‘एनकाउंटर का जवाब एनकाउंटर’ वाला बयान देने वाले प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत की पुलिस तलाश कर रही है। ईद के बाद एक…

AIMIM leaders Arrested: उत्तर प्रदेश में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने पश्चिमी यूपी के मेरठ में 2027 चुनाव को लेकर शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने कई विवादित बयान भी दिए, जिसके बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेताओं की मुश्किल बढ़ गई है। पुलिस ने 3 बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। AIMIM के वेस्ट यूपी अध्यक्ष मेहताब चौहान, महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी व महानगर सचिव रजी सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ‘एनकाउंटर का जवाब एनकाउंटर’ वाला बयान देने वाले प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत की पुलिस तलाश कर रही है। ईद के बाद एक सभा में नेताओं ने विवादित बयान दिया था, जो दांव आप उन्हीं पर उलटा पड़ गया है।

AIMIM के तीन नेता गिरफ्तार, शौकत अली की तलाश

AIMIM के तीन नेताओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की तलाश की जा रही है। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एएसपी कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि चुनाव और धार्मिक आयोजनों के नाम पर माहौल ख़राब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं बीजेपी प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है, जो भी शांति बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

क्या है शौकत अली का विवादित बयान?

दरअसल, मेरठ में ईद मिलान कार्यक्रम के दौरान AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने विवादित भाषण दिया। उन्होंने जनता से कहा कि “मैं आपसे वादा करके जा रहा हूं कि यूपी में अगर किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा तो एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा।” इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि आपने जिसके 111 विधायक जिताए, वही अब यह कह रहे हैं कि उनकी सरकार नहीं है वो क्या कर सकते है।

AIMIM के नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश में मदरसों पर ताले लगवाए गए, लोगों के घरों पर बिना कारण बुलडोजर चलाए गए और बेगुनाहों को निशाना बनाया गया। इस देश को आजाद कराने में उनके समुदाय की भी भूमिका रही है। लेकिन, उनके साथ सबसे ज्यादा ज्यादती हो रही है।

पुलिस प्रशासन पर भी साधा निशाना

शौकत अली ने अपने विवादित बयान के साथ ही पुलिस प्रशासन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरठ के पुलिस कप्तान ने चेतावनी दी है कि सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर लाइसेंस रद्द किया जाएगा। इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि क्या रामनवमी पर मस्जिदों के सामने डांस करने वालों पर भी एक्शन लेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में मुसलमानों ने भी साथ दिया है। इसके साथ ही लोगों से अपील की कि “एक डंडा, एक झंडा और एक नेता” के नाम पर एकजुट हों।

यह भी पढ़ें: ‘111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक दो फिर दिखाएंगे ताकत’, बुलडोजर और एनकाउंटर पर AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।